• Thu. Jul 9th, 2026

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार
indianeconomyविश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में अपना स्थान बरकरार रखे हुए है। आई.एम.एफ द्वारा आज जारी की गई प्रमुख अर्धवार्षिक रिपोर्ट, वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अपडेट के अनुसार अगले वर्ष भारत के सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी में 6 दशमलव चार प्रतिशत की मामूली वृद्धि का अनुमान है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के अनुमानित प्रदर्शन को निजी उपभोग और सेवा गतिविधियों में मजबूत गति का समर्थन प्राप्त है।

भारत के वृद्धि अनुमान वैश्विक अनुमानों से दोगुने से भी अधिक हैं। रिपोर्ट में इस वर्ष विश्व अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 3 प्रतिशत बताई गई है। इसमें अगले वर्ष 3 दशमलव चार प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।

दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, चीन के जीडीपी में इस वर्ष 4 दशमलव छह प्रतिशत और अगले वर्ष 4 दशमलव एक प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।

अमरीका इस वर्ष 2 दशमलव तीन प्रतिशत और अगले वर्ष 2 दशमलव दो प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
=============================================Courtesy====================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *