• Thu. Jul 9th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे
narendramodi,australia,melbourneप्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री क्लेयर ओ’नील ने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मेलबर्न में आयोजित सामुदायिक स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने श्री मोदी का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। उनके स्वागत में पारम्परिक नृत्य और संगीत का भी प्रदर्शन किया गया।

श्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देगी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ वार्ता को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय समुदाय से मिलने का भी अवसर मिलेगा, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी का महत्वपूर्ण आधार है।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वे भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के प्रमुख उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
=======================================================Courtesy===============================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *