• Sat. Jul 4th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया
narendramodi,semiconductor,gujaratप्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन को प्रोत्‍साहन देते हुए, सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। सात हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से यह केंद्र देश की प्रौद्योगिकी विनिर्माण यात्रा में महत्‍वपूर्ण पड़ाव है। साणंद पहुँचने पर प्रधानमंत्री ने हाई-टेक प्लांट का दौरा कर संयंत्र का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने इंजीनियरों और ऑपरेटरों से भी विस्तार से बातचीत की।

पूरी तरह चालू होने पर, इस केंद्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता पांच अरब सेमीकंडक्टर चिप्स हो जाएगी। इससे मेमोरी और स्टोरेज समाधानों की बढ़ती वैश्विक मांग पूरा करने में भी सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस संयंत्र में निर्मित चिप्स का उपयोग कारों, स्कूटरों और कई तरह के औद्योगिक कार्यों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस केन्‍द्र में निर्मित चिप्स जापान, अमरीका और यूरोप भेजी जाएंगी और इससे भारतीय प्रौद्योगिकी को दुनिया भर में पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही यह सफलता प्राप्‍त हो सकी है।
===========================================Courtesy========================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *