श्री अमरनाथ जी यात्रा पहलगाम और बालतल मार्गों से शुरू हुई
babaamarnath,amartnathyatraश्री अमरनाथ जी यात्रा पहलगाम और बालतल मार्गों से शुरू हुई
श्री अमरनाथ जी यात्रा आज सुबह जम्मू -कश्मीर के पहलगाम और बालतल मार्गों से शुरू हो गई है। पूरे देश से लाखों श्रद्धालु 57 दिनों की तीर्थयात्रा के दौरान पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर का दर्शन करेंगे। श्रद्धालु लगभग 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में भगवान शिव का आशीर्वाद लेने और प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने के लिए जाते हैं। यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।
श्रद्धालुओं का पहला जत्था कल कड़ी सुरक्षा के बीच अनंतनाग जिले के नुनवान और गांदरबल जिले के बालतल स्थित दोहरे बेस कैंप पहुंचा। श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को कल सुबह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रवाना किया था। पहले जत्थे में 4,822 यात्री हैं, जिनमें से 2,510 पहलगाम मार्ग से और 2,312 बाल्टल मार्ग से यात्रा करेंगे।
यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए दोनों मार्गों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दोनों मार्गों पर विश्राम स्थल, भोजनालय, स्वास्थ्य सेवाएं और बचाव दल जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
==============================================Courtesy=======================================
