प्रधानमंत्री मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाएची ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की
narendramodi,japan,japanPMप्रधानमंत्री मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाएची ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाएची ने आतंकवाद और हिसक उग्रवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की है। इनमें पाकिस्तान से संचालित सीमा पार आतंकवाद भी शामिल है। नई दिल्ली में कल भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त वक्तव्य में, दोनों नेताओं ने पिछले वर्ष 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले की घोर निंदा की। उन्होंने पिछले वर्ष 10 नवंबर को दिल्ली में हुई आतंकी घटना की भी कडी निंदा की। दोनों देशों ने इस निंदनीय कृत्य के अपराधियों, आयोजकों और वित्तपोषकों को बिना किसी देरी के सजा दिलाने का आह्वान किया। श्री मोदी और सुश्री ताकाएची ने अल कायदा, इस्लामिक स्टेट, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद सहित संयुक्त राष्ट्र में सूचीबद्ध सभी आतंकी समूहों तथा संस्थाओं के खिलाफ समन्वित कार्रवाई का आह्वान किया। दोनों नेताओं ने आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों को जड़ से समाप्त करने, आतंकी वित्तपोषण चैनलों और अंतर्राष्ट्रीय अपराधों से उनके गठजोड़ को समाप्त करने तथा आतंकियों की सीमा पार आवाजाही रोकने के लिए कडी कार्रवाई का आह्वान किया।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने सुगम और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा लक्ष्य के लिए समान विचारधारा वाले देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दोहराई। दोनों नेताओं ने क्वाड ढांचे के अंतर्गत हुई निरंतर प्रगति का स्वागत करते हुए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने कहा कि इन क्षेत्रों में बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग से क्वाड के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने अगले क्वाड शिखर सम्मेलन के शीघ्र आयोजन करने के लिए सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुगमता मजबूत करने और शांति, स्थिरता तथा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए आसियान सदस्य देशों के साथ सहयोग के महत्व का भी उल्लेख किया।
==========================================Courtesy==============================
प्रधानमंत्री मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाएची ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की
narendramodi,japan,japanPM
