• Mon. Jun 29th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेशेल्स में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेशेल्स में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की
narendramodi,seycheels,mauritiusprimeminister,drnaveenchandraramgulamप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेशेल्स में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल सेशेल्स में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच चल रहे सहयोग की समीक्षा की। साथ ही, भारत की ओर से दिए गए विशेष आर्थिक पैकेज के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत, मॉरीशस के विकास और प्रगति को विशेष महत्व देता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की संयुक्त परियोजनाओं से मॉरीशस में स्वास्थ्य, संपर्क, सतत विकास और ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा।

दोनों नेताओं ने भारत के ‘विजन महासागर’, ‘पड़ोसी पहले’ और वैश्विक दक्षिण के प्रति साझा प्रतिबद्धता के तहत भारत-मॉरीशस की मजबूत रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।
==============================================Courtesy===================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *