प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानीय अतिथि के रूप में सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए
narendramodi,seychellesप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानीय अतिथि के रूप में सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेशेल्स की स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस सम्मान को पाने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। समारोह की परेड में भारतीय नौसेना और थलसेना की टुकड़ियों ने भाग लिया। भारतीय नौसेना के बैंड ने भी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तरकश और आईएनएस इक्षक राजधानी विक्टोरिया में तैनात रहे। जिसने भारत और सेशेल्स की मजबूत मित्रता को दर्शाया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वे राष्ट्रपति पैट्रिक हरमाइनी के निमंत्रण पर शनिवार को सेशेल्स पहुंचे थे। समारोह में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भी मौजूद थे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में सेशेल्स, भारत के विजन महासागर का एक अहम साझेदार है और इस यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग को नई गति मिलेगी।
=============================================Courtesy===============================
