• Fri. Jun 26th, 2026

केंद्र सरकार ने की देशभर में 1,000 सलाहकार कर्मियों की तैनाती और व्यापार पोर्टल को अपग्रेड करने की घोषणा

केंद्र सरकार ने की देशभर में 1,000 सलाहकार कर्मियों की तैनाती और व्यापार पोर्टल को अपग्रेड करने की घोषणा
piyushgoyal,vyapaarportalकेंद्र सरकार ने की देशभर में 1,000 सलाहकार कर्मियों की तैनाती और व्यापार पोर्टल को अपग्रेड करने की घोषणा
केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज देशभर में एक हजार परामर्श कर्मियों को तैनात करने और भारत-यूनाइटेड किंगडम व्‍यापक आर्थिक और व्‍यापार समझौते के लाभ लेने के लिए ट्रेड पोर्टल को अपडेट करने की घोषणा की।

दसवें वार्षिक यूनाइटेड किंगडन-भारत सप्‍ताह को लंदन में संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि भारत-यूके भागीदारी पारंपरिक व्‍यापार से आगे बढ़कर तकनीक, संप्रभु एआई, महत्‍वपूर्ण खनिज, रक्षा और स्‍वच्‍छ ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों तक पहुंच गई है। भारतीय पेशेवरों के लिए समझौते के लाभ का उल्‍लेख करते हुए केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि इसमें पात्र भारतीय पेशेवरों के लिए यूनाइटेड किंगडम में सामाजिक सुरक्षा अंशदान से छूट मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि इससे भारतीय पेशेवर इस बचत पर ब्‍याज ले सकेंगे और भारत में कर मुक्‍त भविष्‍य निधि में जमा करा सकेंगे।

श्री गोयल ने कहा कि भारत इस समय विश्‍वसनीयता, प्रतिभा, समग्र विकास और स्थिर परिवेश का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि भारत वैश्विक भागीदारी और सह-सृजक की असीम संभावनाएं प्रदान करता है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय उद्योग देश की दीर्घकालिक आर्थिक विकास में योगदान दे रहे हैं।

केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत फ्रेजाइल फाइव से निकलकर विश्‍व के सर्वाधिक संभावनाओं वाले देश के रूप में सामने आया है। उन्‍होंने कहा कि भारत-यूके व्‍यापक आर्थिक और व्‍यापार समझौता दोनों देशों के हितों पर केन्द्रित है।
=============================================Courtesy=============================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *