• Fri. Jun 26th, 2026

भूकंप प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए भारत ने शुरु किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’

भूकंप प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए भारत ने शुरु किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’
venezuela,eartquakeinvenezuela,operationamistaadभूकंप प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए भारत ने शुरु किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंपों के बाद भारत ने आज ऑपरेशन अमिस्ताद की शुरुआत की है। इस भूकम्‍प से बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। ऑपरेशन अमिस्ताद वेनेजुएला के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस अभियान के अंतर्गत, भारतीय वायु सेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमान आज सुबह वेनेजुएला के लिए रवाना हुए। इस अभियान में मानवीय राहत सामग्री और 41 सदस्यीय बचाव दल शामिल हैं।

राहत सामग्री में एक आत्मनिर्भर भारतीय चिकित्सा दल, भारतीय सेना की एक फील्ड अस्पताल इकाई जिसमें एचएडीआर पैलेट और दवाएं शामिल हैं। 30 टन राहत सामग्री, 6 टन दवाएं और चिकित्सा उपकरण तथा दो भीष्म क्यूब पोर्टेबल अस्पताल शामिल हैं। अनुभवी बचाव कर्मियों और चिकित्सा पेशेवरों से बना 41 सदस्यीय दल प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान में वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला सरकार और वहां के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भारत ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
========================================Courtesy==============================
भूकंप प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए भारत ने शुरु किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’
venezuela,eartquakeinvenezuela,operationamistaad

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *