• Tue. Jun 23rd, 2026

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, ईरान अपने परमाणु केंद्रों की व्यापक निगरानी के लिए सहमत

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, ईरान अपने परमाणु केंद्रों की व्यापक निगरानी के लिए सहमत
trump,america,iranअमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, ईरान अपने परमाणु केंद्रों की व्यापक निगरानी के लिए सहमत
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आज दावा किया कि ईरान अपने परमाणु केंद्रों की व्यापक निगरानी के लिए सहमत हो गया है। इसके बदले अमरीका हॉर्मुज जल-डमरू-मध्य में जहाजों की आवाजाही पर पाबंदियों में ढील देगा और कड़े नियंत्रण के तहत रोकी गई वित्तीय रियायतें जारी करेगा। सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरानी नेतृत्व ने मौजूदा कूटनीतिक बातचीत के दौरान लचीला रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि ईरान भविष्य में परमाणु निरीक्षण के लिए पूरी तरह सहमत हो गया है।

श्री ट्रंप ने यह भी बताया कि अमरीका ने हॉर्मुज जल-डमरू-मध्य को खुला रखने की अनुमति दे दी है और नौसैनिक घेराबंदी की कार्रवाई रोक दी है, हालांकि क्षेत्र में सैन्य तैयारी बनाए रखी है। वहीं दूसरी तरफ ईरान ने परमाणु निगरानी ढांचे के दायरे को लेकर अमरीका के दावों को खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने स्पष्ट किया कि ईरान ने अपने विशिष्ट परमाणु केंद्रों की अतंर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी द्वारा निगरानी के लिए कोई सहमति नहीं दी है।

बातचीत के आर्थिक पहलू पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आर्थिक प्रतिबंधों से कोई भी राहत या रोकी गई वित्तीय संपत्ति को जारी करना पूरी तरह से अमरीका के अधिकार क्षेत्र में होगा। प्रतिबंधों में राहत केवल घरेलू अमेरिकी उत्पादकों से बुनियादी सामान खरीदने तक ही सीमित होगी।
=========================================================Courtesy=========================================
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, ईरान अपने परमाणु केंद्रों की व्यापक निगरानी के लिए सहमत
trump,america,iran

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *