नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा ने यूपीआई, आधार और खाता एग्रीगेटर फ्रेमवर्क सहित भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की प्रशंसा की
netherlandनीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा ने यूपीआई, आधार और खाता एग्रीगेटर फ्रेमवर्क सहित भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की प्रशंसा की
नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव की वित्तीय स्थिति संबंधी विशेष अधिवक्ता के रूप में, भारत के यूपीआई यानि एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस और वेतनभोगियों की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से मुंबई दौरे पर हैं। उन्होंने कोलाबा स्थित एचसीजी कैंसर अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने सैलरीसे का उपयोग करने वाले स्वास्थ्य पेशेवरों से बातचीत की। सैलरीसे एक फिनटेक प्लेटफॉर्म है जो कंपनियों से संबंधित पेरोल सिस्टम के साथ जुडी हैं।
इस अवसर पर, महारानी मैक्सिमा ने कहा कि वित्तीय सेवाओं तक पहुंच अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रौद्योगिकी लोगों को अप्रत्याशित खर्चों का प्रबंधन करने, बचत करने और खर्च करने के तरीकों की जानकारी के माध्यम से बजट में सुधार करने में मदद कर रही है। उन्होंने यूपीआई, आधार और खाता एग्रीगेटर फ्रेमवर्क सहित भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की प्रशंसा की। अपने तीन दिन के दौरे में वह मास्टरकार्ड सेंटर फॉर इंक्लूसिव ग्रोथ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगी और दिल्ली रवाना होने से पहले कल भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा से मुलाकात करेंगी।
====================================================Courtesy======================================
नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा ने यूपीआई, आधार और खाता एग्रीगेटर फ्रेमवर्क सहित भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की प्रशंसा की
netherland
