• Sun. Jun 21st, 2026

तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लिए एमएसपी पर दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर खरीद को मंजूरी

तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लिए एमएसपी पर दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर खरीद को मंजूरी
shivrajsinghchouhan,krishimantri,MSPतमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लिए एमएसपी पर दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर खरीद को मंजूरी
कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार राज्यों-तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य- एमएसपी पर दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर खरीद को मंजूरी दे दी है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि इन राज्‍यों में यह खरीद मूल्य समर्थन योजना के तहत की जाएगी।

इस वर्ष के ग्रीष्मकालीन के लिए स्वीकृत खरीद में उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक लाभ हुआ है। राज्य के लिए 48 हजार 298 मीट्रिक टन मूंग, 97 हजार 970 मीट्रिक टन उड़द और 41 हजार 718 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद को मंजूरी दी गई है। इनका कुल एमएसपी एक हजार 490 करोड़ रुपये से अधिक है।

गुजरात में इस वर्ष के ग्रीष्मकालीन खरीद में 18 हजार 250 मीट्रिक टन मूंग की खरीद को मंजूरी दी गई है। स्वीकृत खरीद का एमएसपी एक सौ 60 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

श्री चौहान ने रबी विपणन सीजन 2025-26 के तहत तमिलनाडु के लिए मूंग की खरीद सीमा को 885 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 990 मीट्रिक टन करने की मंजूरी दी, जिससे अतिरिक्त 105 मीट्रिक टन मूंग की खरीद संभव हो सकेगी। राज्य में स्वीकृत खरीद का कुल एमएसपी 8 करोड़ 68 लाख रुपये है।

कृषि मंत्री ने हरियाणा के लिए इस वर्ष गर्मी के मौसम के लिए दा हजार 115 मीट्रिक टन मूंग की खरीद को मंजूरी दी। इस खरीद का कुल एमएसपी 18 करोड़ रुपये से अधिक होगा।
===============================================Courtesy=============================================
तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लिए एमएसपी पर दालों और तिलहनों की बड़े पैमाने पर खरीद को मंजूरी
shivrajsinghchouhan,krishimantri,MSP

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *