जम्मू कश्मीर “भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा: यूएन में भारत
jammu&kashmir,UNजम्मू कश्मीर “भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा: यूएन में भारत
भारत ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन-ओआईसी द्वारा संयुक्त राष्ट्र में जम्मू कश्मीर को लेकर आरोपों और संदर्भों को कड़ाई से खारिज करते हुए कहा है कि जम्मू कश्मीर “भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा।”
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव अनुपमा सिंह ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 62वें सत्र में पाकिस्तान पर घरेलू चुनौतियों से ध्यान हटाने और आतंकवाद को निरंतर समर्थन देने के लिए दुष्प्रचार का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि एकमात्र अनसुलझा मुद्दा भारतीय क्षेत्रों पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा और उनकी वापसी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान उसके कब्जे वाले कश्मीर में हो रही घटनाओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है, जहां हाल के हफ्तों में विरोध प्रदर्शन और अशांति तेज हो गई है।
==========================================Courtesy=================================================
जम्मू कश्मीर “भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा: यूएन में भारत
jammu&kashmir,UN
