एन.यू.एस. के अध्यक्ष प्रोफेसर टैन इंग चाई के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मुलाकात की
chandrababunaidu,singapursingaporenationaluniversity,NSUpresidentएन.यू.एस. के अध्यक्ष प्रोफेसर टैन इंग चाई के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मुलाकात की
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी (एन.यू.एस.) को अमरावती में वैश्विक शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने उद्देश्य से एक अंतरराष्ट्रीय शाखा स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है, ताकि अमरावती को वैश्विक शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।
कल सिंगापुर में एन.यू.एस के अध्यक्ष प्रोफेसर टैन इंग चाई के साथ हुई बैठक में श्री नायडू ने आंध्र प्रदेश में अकादमिक सहयोग, अनुसंधान साझेदारी और उच्च शिक्षा के विस्तार के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने राज्य के उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में विश्वविद्यालय के समर्थन का भी अनुरोध किया।
प्रोफेसर टैन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त काते हुए कहा कि एन.यू.एस अमरावती में अपनी उपस्थिति स्थापित करने की संभावना तलाशेगा और आंध्र प्रदेश के साथ सहयोग के अवसरों की जांच करेगा। सिंगापुर यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री ने सीआईआई आंध्र प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से भी मुलाकात की और तेलुगु उद्यमियों से राज्य में वैश्विक निवेश आकर्षित करने में मदद करने का आह्वान किया।
=================================================Courtesy==============================================
एन.यू.एस. के अध्यक्ष प्रोफेसर टैन इंग चाई के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मुलाकात की
chandrababunaidu,singapursingaporenationaluniversity,NSUpresident
