कला और संस्कृति में लोगों को करीब लाने की शक्ति है: प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi,kala,sanskriti,slovakiaकला और संस्कृति में लोगों को करीब लाने की शक्ति है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कला और संस्कृति में लोगों को करीब लाने की शक्ति है। यह बात उन्होंने कल स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित वाराणसी केंद्रित प्रदर्शनी के बाद कही, जिसमें स्लोवाकिया के कलाकारों की कृतियाँ भी शामिल थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ब्रातिस्लावा से बनारस का जुड़ाव बताते हुए स्लोवाकिया के कलाकारों द्वारा वाराणसी की रचनात्मक प्रस्तुति की सराहना की।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह प्रदर्शनी ‘वाराणसी शहर’ विषय पर आधारित थी और इसमें भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक वाराणसी के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और रोजमर्रा के जीवन को खूबसूरती से दर्शाने वाली कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं। प्रदर्शनी में स्लोवाकिया के उन कलाकारों के चित्र और कलाकृतियाँ शामिल थीं, जिन्होंने हाल ही में वाराणसी की यात्रा की थी और वहाँ के अनूठे वातावरण और परंपराओं से प्रेरित हुए थे।
========================================================Courtesy=======================================
कला और संस्कृति में लोगों को करीब लाने की शक्ति है: प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi,kala,sanskriti,slovakia
