• Tue. Jun 16th, 2026

जी-7 शिखर सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस के एवियों पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी

जी-7 शिखर सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस के एवियों पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi,G7,france,avioजी-7 शिखर सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस के एवियों पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए आज फ्रांस के एवियों पहुंचेंगे। स्लोवाकिया यात्रा सम्‍पन्‍न करके श्री मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी लगातार सातवीं बार जी-7 सम्‍मेलन में भाग ले रहे हैं। इस महत्‍वपूर्ण बहुपक्षीय आयोजन में भारत 13वीं बार भागीदारी कर रहा है। शिखर सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के विकासशील देशों का पक्ष और चिंताएं मजबूती से रखेंगे।

आज शाम एवियों पहुंचने पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत करेंगे। इसके बाद श्री मोदी एक उच्‍च-स्‍तरीय कार्य सत्र में भाग लेंगे। सत्र का विषय है – नई भागीदारी बनाना और अंतरराष्‍ट्रीय एकजुटता पुन:स्‍थापित करना। सत्र में जी-7 देशों, भागीदार देशों के नेता, विश्‍व बैंक और अफ्रीका विकास बैंक के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

शिखर सम्‍मेलन के दौरान प्रधानमंत्री का काफी व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। वे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। रात्रि में वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित भोज में भी शामिल होंगे।

सम्‍मेलन के दौरान कल प्रधानमंत्री मोदी की अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक प्रस्‍तावित है। दोनों नेताओं के बीच विभिन्‍न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों नेता आपसी हित के अहम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे।
=======================================================Courtesy======================================
जी-7 शिखर सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस के एवियों पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi,G7,france,avio

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *