पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी, अमरीका-ईरान संघर्ष खत्म करने की दिशा में समझौते पर सहमत
trump,america,iran,americairandeal,westasiaपश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी, अमरीका-ईरान संघर्ष खत्म करने की दिशा में समझौते पर सहमत
पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ गई है। अमरीका और ईरान ने लगभग चार महीने से जारी संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण समझौते की रूपरेखा पर सहमति जताई है। दोनों देशों के अधिकारियों के अनुसार, समझौता ज्ञापन पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर हो चुके हैं। जबकि औपचारिक हस्ताक्षर प्रक्रिया शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में होगी।
समझौते के तहत हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने, समुद्री यातायात बहाल करने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम सहित अन्य मुद्दों पर 60 दिनों की वार्ता शुरू करने का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। इस घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में भी नरमी देखी गई।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि समझौते का पूरा विवरण औपचारिक हस्ताक्षर के बाद जारी किया जाएगा। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने इसे युद्ध समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है, लेकिन कहा है कि अंतिम समझौता अभी पूरा नहीं हुआ है। हालांकि, हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के भविष्य के प्रबंधन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ मतभेद अब भी बने हुए हैं।
=========================================================Courtesy============================================
पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी, अमरीका-ईरान संघर्ष खत्म करने की दिशा में समझौते पर सहमत
trump,america,iran,americairandeal,westasia
