अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ जीवन के लिए योग” है; प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे
narendramodi,internationalyogdiwas,swasthjeevankeliyeyog,IYDअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ जीवन के लिए योग” है; प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे
केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में होगा। नई दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय है “स्वस्थ जीवन के लिए योग”। श्री जाधव ने कहा कि योग लोगों को हर उम्र में स्वस्थ, सक्रिय, आत्मनिर्भर और मानसिक रूप से मजबूत जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयुष मंत्री ने बताया कि 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रस्ताव को समर्थन मिलने के बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग वैश्विक जन आंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में लोगों ने अब योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बना लिया है।
आयुष मंत्री ने बताया कि मुख्य समारोह से पहले कल विशेष योग कार्यक्रम के लाइव योग सत्र में 4 लाख से अधिक लोगों ने भाग लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
========================================================Courtesy===================================
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ जीवन के लिए योग” है; प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे
narendramodi,internationalyogdiwas,swasthjeevankeliyeyog
