आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में भारत का पहला मैच आज पाकिस्तान के खिलाफ होगा
ICCwoment20worldcup,cricket,BCCI,twenty-twenty,T-20,IndiaVsPakआईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में भारत का पहला मैच आज पाकिस्तान के खिलाफ होगा
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में आज भारत अपने अभियान की शुरूआत पाकिस्तान के साथ मैच से करेगा। ग्रुप ए का यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत अब तक पाकिस्तान को 16 में से 13 मुकाबलों में हरा चुका है।
आज के अन्य मैच में नीदरलैंड्स का मुकाबला बंगलादेश से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।
आज इंगलैंड के साउथम्पटन में ग्रुप बी में वेस्ट इंडीज ने मौजूदा चैम्पियन न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। कल ग्रुप ए में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से हराया। कल ही ग्रुप-बी के मैच में स्कॉटलैंड ने आयरलैंड को 40 रन से हराया। शुक्रवार को एजबेस्टन में प्रतियोगिता के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रन से हराया था।
टूर्नामेंट के मैच इंग्लैंड और वेल्स में खेले जा रहे हैं। फाइनल मैच अगले महीने की पांच तारीख को लॉर्ड्स में होगा।
===================================================Courtesy===========================================
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में भारत का पहला मैच आज पाकिस्तान के खिलाफ होगा
ICCwoment20worldcup,cricket,BCCI,twenty-twenty,T-20,IndiaVsPak
