• Fri. Jun 12th, 2026

विश्व के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी

विश्व के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
#LongestServingElectedPMModi,narendramodiविश्व के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
विश्व के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के परिवर्तनकारी शासन, विकासशील देशों के लिए उनके प्रयासों और समावेशी तथा आर्थिक रूप से गतिशील भारत के उनके दृष्टिकोण की सराहना की है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका ने एक पत्र में कहा कि यह उपलब्धि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता द्वारा उनके नेतृत्व पर बार-बार जताए गए विश्वास का भी प्रमाण है। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी को आदर्श और नेतृत्व का उदाहरण बताया। उन्‍होंने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की।

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला पर्सद-बिसेसर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मामलों में प्रखर आवाज के रूप में उभरा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की साधारण शुरुआत से लेकर एक करोड़ 40 लाख लोगों के राष्ट्र का नेतृत्व करने तक की यात्रा की चर्चा की और विदेश नीति, आर्थिक विकास और सामाजिक-आर्थिक उत्‍थान में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्‍लेख किया।
================================================Courtesy==========================================
विश्व के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी
#LongestServingElectedPMModi,narendramodi

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *