• Sat. Jun 13th, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 के पदक विजेताओं को दी बधाई
vishvyogasanchampionship2026,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm

पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने लहराया परचम
प्रतियोगिता में 102 स्वर्ण सहित कुल 114 पदक जीतकर देश को किया गौरवान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की हैं। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर भारत की योग शक्ति का ‘स्वर्णिम’ परचम लहराया है। विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतकर देशवासियों को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सफलता भारत की समृद्ध ऋषि परंपरा, योग साधना और सांस्कृतिक चेतना की वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है।
====================================================================================================
पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने लहराया परचम
प्रतियोगिता में 102 स्वर्ण सहित कुल 114 पदक जीतकर देश को किया गौरवान्वित

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *