• Fri. Jun 12th, 2026

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय में नीट परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय में नीट परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की
dharmendrapradhan,educationminister,NEET,NEETexamशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय में नीट परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की
शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए के मुख्यालय का दौरा किया और इस महीने की 21 तारीख को फिर से होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। नई दिल्ली स्थित एनटीए मुख्यालय के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रश्न पत्रों की तैयारी से लेकर सभी बाद की प्रक्रियाओं तक, पूर्ण गोपनीयता बनाए रखते हुए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए हैं। श्री प्रधान ने कहा कि इसमें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि परीक्षा सामग्री परीक्षा केंद्रों तक सही और समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार चूक और खामियों को रोकने के लिए राज्यों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रही है। श्री प्रधान ने कहा कि इस प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए खुफिया ब्यूरो और केंद्रीय जांच ब्यूरो सहित सभी साइबर सुरक्षा संसाधनों को लगाया गया है।
==================================================Courtesy================================
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय में नीट परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की
dharmendrapradhan,educationminister,NEET,NEETexam

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *