• Thu. Jun 11th, 2026

गृहमंत्री अमित शाह ने भूमि पत्तन प्रबंधन प्रणाली ‘विनिमय’ का शुभारंभ किया

गृहमंत्री अमित शाह ने भूमि पत्तन प्रबंधन प्रणाली ‘विनिमय’ का शुभारंभ किया
amitshah,homeministerगृहमंत्री अमित शाह ने भूमि पत्तन प्रबंधन प्रणाली ‘विनिमय’ का शुभारंभ किया
केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्‍ली में भूमि पत्तन प्रबंधन प्रणाली- विनिमय का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्‍य तकनीकी सहायता से सीमा पार व्‍यापार और यात्रियों की आवाजाही को अधिक सुगम, पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है। इस अवसर पर एकत्र जन-समूह को सम्‍बोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि यह प्रणाली आधुनिक और प्रौद्योगिकी संचालित सीमा प्रबंधन प्रणाली के निर्माण की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। गृहमंत्री ने कहा कि भूमि पत्तन न केवल सीमा सुरक्षा और व्‍यापार को बढ़ाते हैं बल्‍कि अवैध कब्‍जों और गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने में भी मदद करते हैं।

श्री शाह ने कहा कि सरकार डिजिटल प्रौद्योगिकी और सक्षम प्रबंधन प्रणालियां अपना कर सीमा सुरक्षा सुदृढ करने के प्रति वचनबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि विनिमय प्‍लेटफॉर्म सीमा सुरक्षा और भूमि पत्तनों की समग्र कार्य प्रणाली में सुधार की दिशा में देश के ऐतिहासिक प्रयासों में मील का पत्‍थर हैं।

भूमि पत्तन प्रबंधन प्रणाली एक डिजिटल प्‍लेटफॉर्म है, जिसका निर्माण भूमि पत्तनों के बीच एकीकृत प्रणाली कायम करने के लिए किया गया है। इससे लॉजिस्‍टिक के सुरक्षित और वास्‍तविक समय आदान-प्रदान में मदद मिलेगी और भूमि पत्तनों को हवाई अड्डों तथा समुद्री बंदरगाहों के समान डिजिटल प्रणालियां प्रदान करने में मदद मिलेगी।
=====================================================Courtesy=========================================
गृहमंत्री अमित शाह ने भूमि पत्तन प्रबंधन प्रणाली ‘विनिमय’ का शुभारंभ किया
amitshah,homeminister

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *