पश्चिम बंगाल सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दार्जिलिंग, मिरिक, कुर्सियोंग, कलिम्पोंग और सिलीगुड़ी को हिमालयी शहरों के रूप में विकसित करेगी
westbengal,westbengalgovernment,agnimitrapal,darjiling,siligudi,mirik,kalingpong,kursiyongपश्चिम बंगाल सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दार्जिलिंग, मिरिक, कुर्सियोंग, कलिम्पोंग और सिलीगुड़ी को हिमालयी शहरों के रूप में विकसित करेगी
पश्चिम बंगाल की महिला, बाल विकास और सामाजिक कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने आज सिलीगुड़ी में एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उत्तर बंगाल क्षेत्र की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है।
बैठक में नगरपालिका मामलों, महिला, बाल विकास, सामाजिक कल्याण, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, जल निकासी, अपशिष्ट प्रबंधन, यातायात नियमन और विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा हुई।
बाद में, संवाददाताओं से बातचीत में अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि दार्जिलिंग, मिरिक, कुर्सियोंग, कलिम्पोंग और सिलीगुड़ी को जल्द ही पांच हिमालयी शहरों के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने इन शहरों के विकास के लिए समर्थन व्यक्त किया है। इससे पर्यटन, व्यापार, चाय उद्योग और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। सुश्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि शहरी बुनियादी ढांचे और स्वच्छता में सुधार के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले महीने की पहली तारीख से पार्किंग की केवल निर्धारित क्षेत्रों में ही अनुमति होगी और अवैध पार्किंग पर जुर्माना लगाया जाएगा।
===============================================Courtesy==============================================
पश्चिम बंगाल सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दार्जिलिंग, मिरिक, कुर्सियोंग, कलिम्पोंग और सिलीगुड़ी को हिमालयी शहरों के रूप में विकसित करेगी
westbengal,westbengalgovernment,agnimitrapal,darjiling,siligudi,mirik,kalingpong,kursiyong
