• Mon. Jun 8th, 2026

भारत-इंडोनेशिया ने रक्षा, व्यापार और ऊर्जा क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर की चर्चा

भारत-इंडोनेशिया ने रक्षा, व्यापार और ऊर्जा क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर की चर्चा
bharat,indonesia,bharatindonesiatradeभारत-इंडोनेशिया ने रक्षा, व्यापार और ऊर्जा क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर की चर्चा
आज नई दिल्‍ली में आज आठवीं भारत-इंडोनेशिया संयुक्‍त आयोग की बैठक हुई। इस बैठक की सह-अध्‍यक्षता विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर और इं‍डोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो ने की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं व्‍यापक रणनीतिक भागीदारी के अंतर्गत द्विपक्षीय संबंधों के समस्‍त पहलुओं की समीक्षा की।

दोनों ही पक्षों ने राजनीतिक मामलों, रक्षा, सुरक्षा, समुद्री व्यापार सहयोग, व्‍यापार और निवेश, औषधि निर्माण, स्वास्थ्य देखभाल, डिजिटल प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, परिवहन, अंतरिक्ष, शिक्षा, कांसुलर मामले, संस्‍कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध जैसे मुद्दों पर बातचीत की।

दोनों मंत्रियों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श किया और क्षेत्रीय तथा बहुपक्षीय मंचों पर एक दूसरे के साथ घनिष्ठ संबंध बनाये रखने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

डॉ० जयशंकर और सुगियोनो ने द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ोतरी का स्‍वागत किया और अगली संयुक्‍त बैठक निकट भविष्‍य में सुविधाजनक तिथि में आयोजित करने पर सहमति जताई।

इससे पहले, सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ० जयशंकर ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के बीच व्‍यापक रणनीतिक भागीदारी और मजबूत हुई है। उनका कहना था कि राजनीतिक, रक्षा और सुरक्षा सहयोग, समुद्री व्यापार और पोत परिवहन व्‍यापार, फिनटेक, स्वास्थ्य, औषधि निर्माण, उर्वरक, महत्‍वपूर्ण खनिज, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान प्रदान से संबंधित मुद्दों पर व्‍यापक चर्चा की गई। दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय घटनाक्रम, बहुपक्षीय समन्वय और भारत-आसियान संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा की।
===============================================Courtesy===========================================
भारत-इंडोनेशिया ने रक्षा, व्यापार और ऊर्जा क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर की चर्चा
bharat,indonesia,bharatindonesiatrade

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *