गृहमंत्री अमित शाह ने नई पीढ़ी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग और ब्लॉकचेन के बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने को कहा
amitshah,AI,machinelearning,blockchailगृहमंत्री अमित शाह ने नई पीढ़ी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग और ब्लॉकचेन के बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने को कहा
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में हिंसा के युग का अंत किया और इस क्षेत्र को विवादों के केन्द्र से अवसरों के केन्द्र में बदल दिया। पूर्वोत्तर परिषद के 73वें पूर्ण सत्र में भाग लेने के बाद आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में गृहमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर परिषद इस क्षेत्र के विकास के लिए रणनीतिक योजना बनाने वाली संस्था के रूप में कार्य कर रही है। साथ ही वह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति को भी बढ़ावा दे रही है।
पूर्वोत्तर परिषद की बैठक में गृहमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे कानून-व्यवस्था पर ध्यान देने के बजाय नागरिकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि उग्रवाद अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है। उन्होंने राज्यों को नई पीढ़ी के लिए आर्टिफिशिल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग का बुनियादी ढांचा तैयार करने को भी कहा।
सत्र में भाग लेने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सभी नेता एक मजबूत और अधिक समृद्ध पूर्वोत्तर के निर्माण के अपने संकल्प में एकजुट हैं। पूर्वोत्तर परिषद के पूर्ण सत्र में पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और नीति निर्माताओं सहित कई प्रतिष्ठित नेता शामिल हुए।
पूर्ण सत्र में मुख्यमंत्रियों के उच्च स्तरीय कार्य बलों की रिपोर्ट पर भी विचार-विमर्श किया गया।
======================================================Courtesy==================================
गृहमंत्री अमित शाह ने नई पीढ़ी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग और ब्लॉकचेन के बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने को कहा
amitshah,AI,machinelearning,blockchail
