• Tue. Jun 9th, 2026

गुजरात और दमन का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गुजरात और दमन का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
narendramodi,gujarat,damanगुजरात और दमन का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और दमन का दौरा करेंगे। वे गुजरात के सूरत में सड़क, बिजली और औद्योगिक क्षेत्रों में 18 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। श्री मोदी सूरत में 200 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे, जो आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री गुजरात सरकार की कई महत्वपूर्ण पहलों का भी उद्घाटन करेंगे, जिनमें आधुनिक बिजली वितरण प्रणाली का उन्नयन और दाहेज पेट्रोलियम में उन्नत अपशिष्ट निपटान और उपचार बुनियादी ढांचा शामिल हैं।

शाम को, प्रधानमंत्री मोदी दमन जाएंगे और लगभग 2 हजार 970 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य सेवा, नागरिक उड्डयन, पर्यटन, बुनियादी ढांचा, संपर्क और जन कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई हैं।

प्रधानमंत्री लगभग एक हजार 340 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें नमो हवाई अड्डे का नया टर्मिनल भवन और नमो अस्पताल शामिल हैं। नया हवाई अड्डा टर्मिनल क्षेत्रीय हवाई संपर्क को काफी हद तक बढ़ाएगा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगा।
==============================================Courtesy===============================================
गुजरात और दमन का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
narendramodi,gujarat,daman

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *