• Tue. Jun 9th, 2026

भारत और अमरीका लंबे समय से प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब: अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

भारत और अमरीका लंबे समय से प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब: अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
marcorubio,americaforeignminister,bharatamericatradedeal,americaभारत और अमरीका लंबे समय से प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब: अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि भारत और अमरीका लंबे समय से प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच यह समझौता अगले कुछ सप्ताह में पूरा हो सकता है।

अमरीकी संसद की विदेश मामलों की समिति के समक्ष सुनवाई के दौरान रुबियो ने भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमरीका का महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत यात्रा के दौरान क्वाड देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा हुई।

रुबियो ने कहा कि क्वाड देश अब केवल बातचीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग सहित कई ठोस परियोजनाओं पर मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने ‘पैक्स सिलिका’ पहल का भी उल्लेख किया, जिसके तहत 14 देश एआई से जुड़ी आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित बनाने के लिए सहयोग कर रहे हैं। रुबियो ने यह भी कहा कि यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयास फिलहाल ठहरे हुए हैं, क्योंकि रूस और यूक्रेन में से कोई भी शांति समझौते के लिए आवश्यक रियायतें देने को तैयार नहीं दिख रहा है।
==================================================Courtesy========================================
भारत और अमरीका लंबे समय से प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब: अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
marcorubio,americaforeignminister,bharatamericatradedeal,america

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *