वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज कल से चार दिन के भारत दौरे
venezuelapresidenवेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज कल से चार दिन के भारत दौरे
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज कल से चार दिन के भारत दौरे पर रहेंगी। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि डेल्सी रोड्रिग्ज के साथ कैबिनेट के प्रमुख मंत्री भी रहेंगे। श्री जायसवाल ने बताया कि डेल्सी रोड्रिग्ज अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। यह वार्ता ऊर्जा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य सेवा, दवा और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों की खोज पर केंद्रित होगी।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने ऊर्जा क्षेत्र में वेनेजुएला में महत्वपूर्ण निवेश किया है। सार्वजनिक उपक्रम अपनी उपस्थिति को और बढ़ाने के अवसरों का पता लगाने के लिए इच्छुक हैं। मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलने तथा विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग होने की उम्मीद है।
================================================Courtesy================================================
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज कल से चार दिन के भारत दौरे
venezuelapresiden
