टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
josephvijay,tamilnadu,tamilnaduCM,TVKटीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कज़गम (टीवीके) पार्टी के संस्थापक सी. जोसेफ विजय को आज सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री विजय के साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इनमें के.जी. अरुणराज, आधव अर्जुन, एन. आनंद, सेल्वी एस. कीर्ताना और डॉक्टर टी.के. प्रभु शामिल हैं।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तमिल फिल्म उद्योग की कई हस्तियां शपथ-ग्रहण के अवसर पर मौजूद थीं।
श्री विजय की टीवीके पार्टी को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 108 सीटें मिली हैं और उन्होंने 120 विधायकों का समर्थन जुटाया है। वे 1967 के बाद राज्य के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो किसी भी द्रविड़ पार्टी से नहीं हैं। डीएमके और एआईडीएमके राज्य के दो प्रमुख द्रविड़ दल हैं।
============================================Courtesy======================================
टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
josephvijay,tamilnadu,tamilnaduCM,TVK
