• Tue. Jun 9th, 2026

भारत और न्यूज़ीलैंड ने नई दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए

भारत और न्यूज़ीलैंड ने नई दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए
bharat,newzeland,bharatnewzelandFTAभारत और न्यूज़ीलैंड ने नई दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए
भारत और न्यूजीलैंड ने आज नई दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते – एफटीए पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने की। पिछले साल दिसंबर में अंतिम रूप दिए गए इस समझौते के तहत भारतीय निर्यात को सभी टैरिफ लाइनों पर शत-प्रतिशत शुल्क-मुक्त पहुंच प्रदान की गई है। इससे विभिन्न क्षेत्रों को लाभ होगा। यह समझौता सेवाओं, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पारंपरिक चिकित्सा और निवेश में भी नए अवसर खोलता है। समझौते के तहत, न्यूजीलैंड की 20 अरब डॉलर की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता भारत में औद्योगिक विकास, नवाचार, बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी। इस समझौते के तहत भारत ने डेयरी, कृषि और रत्न तथा आभूषण जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए सुनियोजित सुरक्षा उपायों के माध्यम से अपने मूल हितों की भी दृढ़ता से रक्षा की है।

भारत-न्यूजीलैंड व्यापार मंच को संबोधित करते हुए आज सुबह श्री गोयल ने कहा कि एफटीए दोनों देशों के बीच साझा विश्वास को दर्शाता है और द्विपक्षीय आर्थिक व्यापार को दोगुना करने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि यह समझौता अन्य देशों के व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा करेगा, मूल्य श्रृंखलाओं को मजबूत करेगा और आर्थिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करेगा। श्री गोयल ने इस बात का उल्‍लेख किया कि भारत का विशाल बाजार, कुशल प्रतिभा, डिजिटल क्षमताएं और विनिर्माण क्षेत्र की ताकतें कृषि-तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा और फिनटेक में न्यूजीलैंड की विशेषज्ञता की पूरक हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता व्यापार, पर्यटन, अनुसंधान तथा विकास, शिक्षा, नवाचार और सेवा क्षेत्र को लाभ पहुंचाकर किसानों, उद्यमियों, विद्यार्थियों, महिलाओं और नवप्रवर्तकों के लिए विभिन्न अवसर पैदा करेगा। श्री गोयल ने कहा कि यह समझौता आधुनिक कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देगा, सुव्यवस्थित निर्यात के माध्यम से इस क्षेत्र में भारतीय व्यवसायों के लिए द्वार खोलेगा और युवाओं को वैश्विक स्तर पर सीखने, काम करने और विकास करने के विकल्प प्रदान करेगा।
===================================================Courtesy=========================================
भारत और न्यूज़ीलैंड ने नई दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए
bharat,newzeland,bharatnewzelandFTA

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *