• Tue. Jun 9th, 2026

अमरीका: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट रात्रिभोज में गोलीबारी, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को सुरक्षित निकाला गया

अमरीका: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट रात्रिभोज में गोलीबारी, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को सुरक्षित निकाला गया
DonaldTrump,trump,america,Washington DC hotelअमरीका: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट रात्रिभोज में गोलीबारी, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को सुरक्षित निकाला गया
अमरीका के वॉशिंगटन में होटल हिल्टन में आज सुबह व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन रात्रि भोज में एक अज्ञात व्‍यक्ति ने गोलीबारी की है। इस आयोजन में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनकी पत्‍नी मेलानिया ट्रंप तथा उपराष्ट्रपति जेडी वैंस मौजूद थे। तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

व्हाइट हाउस में संवादददातओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह घटना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को समर्पित एक कार्यक्रम में हुई, जिसका उद्देश्य दोनों पार्टियों के सदस्यों और मीडिया को एक साथ लाना था। उन्होंने कहा कि इस सभा में एकता की भावना झलक रही थी। उन्होंने बताया कि हथियारबंद हमलावर को सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने काबू कर लिया और उन्होंने उनकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी को बहुत करीब से गोली मारी गई थी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उनकी जान बच गई और अब उनकी हालत स्थिर है।

सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम महिला, उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्‍होंने कहा कि कार्यक्रम को 30 दिनों के भीतर फिर आयोजित किया जाएगा।

खबरों के अनुसार, एक हमलावर ने उस कमरे के बाहर गोलीबारी की जहां राष्ट्रपति और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। अधिकारियों ने आसपास की सड़कों को सील कर दिया और पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
==================================================Courtesy========================================================
अमरीका: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट रात्रिभोज में गोलीबारी, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को सुरक्षित निकाला गया
DonaldTrump,trump,america,Washington DC hotel

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *