अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देने की धमकी के बाद ईरान ने जवाबी हमलों की चेतावनी दी
trump,america,iranअमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देने की धमकी के बाद ईरान ने जवाबी हमलों की चेतावनी दी
ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके नागरिक ठिकानों पर अगर और हमले हुए तो वह अत्यधिक विनाशकारी और व्यापक जवाबी कार्रवाई करेगा। ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार अली अकबर वेलायती ने कहा कि इस कार्रवाई में बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य को निशाना बनाया जा सकता है और इससे वैश्विक ऊर्जा और व्यापार का प्रवाह बाधित हो सकता है। लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ने वाला बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य अटलांटिक, हिंद महासागर और भूमध्य सागर के बीच जहाजरानी का एक महत्वपूर्ण मार्ग है।
इससे पहले, अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने धमकी दी थी कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहा तो ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया जाएगा। श्री ट्रम्प ने कहा कि अमरीका की मांगों का पालन नहीं करने पर ईरान के बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमले हो सकते हैं। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर ईरान निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने में विफल रहता है तो उसके बिजली संयंत्रों और पुलों सहित प्रमुख संपत्तियों को निशाना बनाया जाएगा।
=====================================================Courtesy=======================================
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देने की धमकी के बाद ईरान ने जवाबी हमलों की चेतावनी दी
trump,america,iran
