• Tue. May 21st, 2024

खूब खेलो, खूब पढ़ो और आसमां छू लो बच्चों : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री से मिले बेसहारा बच्चे
भोपाल : गुरूवार, नवम्बर 30, 2017
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर अनाथालयों में रह रहे बेसहारा बच्चों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को गरम कपड़े भेंट किये। आत्मीय वातावरण में बच्चों ने मुख्यमंत्री का तालियां बजाकर स्वागत किया। बच्चों के स्वागत से भाव-विभोर हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें दुलारा और खूब सारी बातें की।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि पढ़ने-लिखने का मौका मत गंवाओ। खूब खेलो, खूब पढ़ो और आसमां छू लो। उन्होंने बच्चों से कहा कि डॉक्टर, वकील, इंजीनियर अफसर जो चाहे बन सकते हैं, यदि मन में ठान लें। उन्होंने कहा कि मेहनत करने से ही आगे बढ़ते हैं और पढ़ने से ही ऊँचा पद पाते हैं। सुखी बनते हैं।

उल्लेखनीय है कि एक प्रमुख हिन्दी अखबार द्वारा बेसहारा बच्चों की पढ़ाई की देखरेख, स्वास्थ्य परीक्षण की जिम्मेदारी ली गई है। हर साल बेसहारा बच्चों को समाज के विशिष्ट व्यक्तियों से मिलाया जाता है और उन्हें शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जाता है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *