• Tue. Nov 3rd, 2026

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू
CBSE,CBSEexamसीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। इस परीक्षा में देश और विदेश में 42 लाख से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्‍मीद है और इसके लिये सात हज़ार आठ सौ 42 केंद्र बनाये गये हैं। ये परीक्षाएं एक ही सत्र में सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 मार्च को और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल को समाप्त होगी।

परीक्षार्थियों को केन्‍द्रों पर प्रवेश के लिये प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है। सीबीएसई के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी प्रकार के स्टेशनरी आइटम जैसे पेन, पेंसिल, इरेज़र और ज्योमेट्री बॉक्स को एक पारदर्शी थैली में रखने की अनुमति है। परीक्षा के दौरान छात्र, पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकते हैं।

विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 से 45 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।

इस बीच, दिल्ली मेट्रो ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कई उपाय किए हैं। मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के दौरान सीबीएसई प्रवेश पत्र ले जाने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। टिकट खरीदते समय भी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
=========================================Courtesy================
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू
CBSE,CBSEexam

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *