• Tue. Nov 3rd, 2026

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत

भोपाल : मंगलवार, अगस्त 22, 2017
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह मुस्लिम समुदाय की माताओं एवं बहनों के स्वाभिमान की जीत है। उनके संवैधानिक अधिकारों की जीत है।
तीन तलाक के मुददे पर देश को संवेदनशील बनाने के लिये प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को श्रेय देते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अब नये भारत का निर्माण हो रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ ही नये युग की शुरूआत हुई है। मुस्लिम समाज की महिलाओं के आत्म-सम्मान की रक्षा हुई है।
उन्होने कहा कि तीन तलाक की प्रथा मानसिक वेदना और सामाजिक प्रताड़ना थी जो आधुनिक समाज के निर्माण में बाधक थी।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *