• Mon. Sep 16th, 2024

वृक्षारोपण महाअभियान का सहभागी बना युवा मोर्चा- अभिलाष पाण्डे

3/7/2017
जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर आज नर्मदा नदी के किनारे और अन्य जिलों में वृहद रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूक अभियान चलाया गया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे ने जबलपुर के लम्हेंटाघाट पर वृक्षारोपण किया। श्री अभिलाष पाण्डे ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह नेे पर्यावरण संरक्षण और नर्मदा नदी को बचाने का महाअभियान जनआन्दोलन बन चुका है। प्रदेश के नर्मदा बेसीन के 24 जिलों और अन्य जिलों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता वृक्षारोपण अभियान में सहभागी बने और फलदार छायादार पौधे लगाये तथा ग्रामीण अंचल में वृक्षारोपण के प्रति जन जागरूकता के लिए रैलियां निकाली गई। युवा मोर्चा ने अपने-अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण के बाद स्थानीय निकायों के सहयोग से पेड़-पौधें की हिफाजत के बारे में ऐहतियात तय किये।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *