• Sat. Jul 27th, 2024

प्रदेश भर में विधानसभावार निकली किसान संदेश यात्रा

27/06/2017
इंदौर संभाग के बडवानी जिले में ग्राम पाटी से सांसद श्री सुभाष पटैल, पूर्व विधायक श्री प्रेम सिंह के नेतृत्व में किसान संदेश यात्रा प्रारंभ हुई। श्री पटेल ने चैपाल सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार एवं शिवराजसिंह चैहान की उपलब्धियों से किसानों को अवगत कराया। खरगौन के रत्नावली से विधायक बालकृष्ण पाटीदार के नेतृत्व में, भगवानपुरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक जमनासिंह सोलंकी के नेतृत्व में, महेश्वर में राजकुमार मेव एवं बडवाह में हितेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में किसान संदेश यात्रा प्रारंभ हुई। इसी प्रकार धार, खण्डवा, बुरहानपुर एवं झाबुआ जिलों के प्रत्येक विधानसभा में किसान संदेश यात्रा निकली। देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा में शिवपुरी मंुडला से मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री श्री दीपक जोशी ने किसान संदेश यात्रा प्रारंभ की। यात्रा में जिला अध्यक्ष गोपीकृष्ण व्यास, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी मौजूद थे। सोनकच्छ में विधायक राजेन्द्र वर्मा, सुरेश आर्य, रायसिंह सेंधव, नरेन्द्र राजपूत, कन्नौज विधानसभा में विधायक आशीष शर्मा, शिव पटैल, कैलाश टाडा, बागली विधानसभा में चंपालाल देवडा, बंशीलाल भूतडा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने किसान संदेश यात्रा के माध्यम से किसानों से संपर्क किया। इसी प्रकार मंदसौर, नीमच जिलें की प्रत्येक विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में किसान संदेश यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा 6 जून तक विधानसभाओं में भ्रमण करेगी। नर्मदापुरम संभाग के होशंगाबाद की पिपरिया विधानसभा क्षेत्र में जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने हरि झंडी दिखाकर किसान संदेश यात्रा को रवाना किया। हरदा जिले के खिरकिया, टिमरनी व हरदा विधानसभा में यात्रा प्रारंभ हुई। पूर्व विधायक कमल पटेल ने खिरकिया, विधायक संजय शाह ने टिमरनी विधानसभा से किसान संदेश यात्रा की अगुवाई की। बैतूल के भैसदेही विधानसभा के खैरपानी पंचायत से सांसद ज्योति धुर्वे ने किसान संदेश यात्रा को रवाना किया। मुलताई से विधायक चन्द्रशेखर देशमुख, आमला विधायक चेतराम मानेकर ने यात्रा का नेतृत्व किया। इस अवसर पर यात्रा प्रभारी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी संख्या में मौजूद थे। ग्वालियर संभाग में 29 जून से किसान संदेश यात्रा प्रारंभ होगी।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *