• Thu. Apr 25th, 2024

केन बेतवा लिंक परियोजना में बनने वाले चार जलाशयों से रायसेन और विदिशा जिलों में सिंचाई होगी- विष्णुदत्त शर्मा

27/06/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना देश में मार्गदर्शी लिंक परियोजना साबित होगी। इसके निर्माण को माडल मानते हुए देश के अन्य प्रदेशों में बनने वाली 30 लिंक परियोजनाओं पर कार्य आरंभ करने का निर्णय लिया है। केन बेतवा लिंक परियेाजना के निर्माण के लिए हरित पैनल द्वारा मंजूरी दे दिए जाने के बाद निर्माण की प्रक्रिया पटरी पर आ रही है। श्री शर्मा ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय जल संसाधन विकास मंत्री सुश्री उमा भारती की पहल का स्वागत करते हुए आभार माना है।
उन्होंने कहा कि लिंक परियेाजना का लाभ बुन्देलखण्ड अंचल को मिलेगा जिससे 15 लाख आबादी का पेयजल संकट समाप्त होगा। साथ ही 70 लाख आबादी को लाभ पहुंचेगा। केन नदी की बाढ़ की विभीषिका से मुक्ति मिलेगी। केन का अतिरिक्त जल बेतवा मे डाला जायेगा। डीपीआर के मुताबिक योजना के दूसरे चरण में मध्यप्रदेश में चार बांध बनेंगे जिनसे प्रदेश के विदिशा और रायसेन जिलों में सिंचाई सुविधा बढ़ेगी।
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि परियोजना के तहत 220 कि.मी. लंबी नहरें बनेगी। ये नहरें प्रदेश छतरपुर, टीकमगढ़ और उत्तर प्रदेश के महोबा झांसी जिलों से गुजरेगी। योजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण, कालोनी की बसाहट के लिए 213.11 करोड़ रूपए का प्रावधान किया जा रहा है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.