• Mon. May 6th, 2024

पाकिस्तान को अमेरिकी मदद में कटौती का प्रस्ताव मोदी की कूटनीतिक सफलता- नंदकुमार सिंह चौहान

26/06/2017
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पुर्तगाल और अमेरिका यात्रा को सफल बताते हुए श्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक कुशलता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस ने जिस गर्मजोशी के साथ भारत के प्रधानमंत्री की अगवानी की उससे सवा अरब जनता गौरवान्वित हुई है। उनके दौरे का ही नतीजा है कि अमेरिकी संसद में पाकिस्तान को मिला मैत्री का दर्जा समाप्त करने और सहायता में कटौती का प्रस्ताव पेश हो चुका है। अमेरिकी सांसदों का यह आरोप कि पाकिस्तान के हाथ खून से रंगे हैं, ने पाकिस्तान के आतंकवादी चेहरे को बेनकाब कर दिया है। दुनिया में पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत विश्व का सबसे बड़ा बाजार है। भारत दुनिया का सबसे तेज गति से उभरने वाला प्रगतिशील मुल्क है। ट्रंप का यह कथन कि अमेरिका चाहता है कि मित्र देश इस हाथ ले और उस हाथ दें, जुमला नहीं हकीकत है। इस बात में संदेह नहीं रह गया है कि मोदी का जोर आर्थिक मुद्दों और आतंकवाद के विरूद्ध संघर्ष पर मिले-जुले प्रयास सशक्त करने पर रहेगा। इस दिशा में व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया अनुकूल है। अमेरिका भी भारत से प्रगाढ़ मैत्री का मुरीद है। श्री नरेंद्र मोदी का ध्यान भारत के पेशेवर आईटी विशेषज्ञों पर है जो अमेरिकी पेशेवरों को रोजगार सृजन में मददगार साबित हो रहे हैं। ट्रंप के सामने यह मुद्दा किसी न किसी रूप में आने की संभावना है और इसमें समस्या का समाधान भी निहित होगा। भारत में निवेश के लिए अमेरिकी एफडीआई स्वागत योग्य है, इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति की सहमति से इन्कार नहीं किया जा सकता है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और पहल के सकारात्मक परिणाम की उम्मीद की जा सकती है।
श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि ट्रंप कट्टर राष्ट्रवादी नेता हैं और उन्हें श्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी प्रतिबद्धता ने प्रभावित किया है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *