• Sat. May 18th, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विशाल प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। बेल्लारी और तुमकुरु में जनसभाओं को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विशाल प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। बेल्लारी और तुमकुरु में जनसभाओं को संबोधित किया
narendramodi,PM,primeministerofindia,karnatak,karnatakassemblyelectionFile Pic
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। विभिन्‍न दलों के वरिष्‍ठ नेता मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बडे स्तर पर चुनाव अभियान की शुरूआत की। श्री मोदी ने बेल्लारी और तुमकुरु में दो जनसभाओं को संबोधित किया।

बेल्लारी में श्री मोदी ने आतंकवाद को कर्नाटक के लिए खतरा बताया और कांग्रेस पर इस मुद्दे पर चुप रहने का आरोप भी लगाया। उन्‍होंने कहा कि केवल भाजपा ही कर्नाटक की रक्षा कर सकती है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर मतदाताओं का ध्यान भटकाने के लिए गलत बयान और सर्वेक्षण तैयार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को प्रदर्शन और तुष्टिकरण का नाम दिया, वहीं भाजपा का घोषणापत्र को एक संकल्प पत्र बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कर्नाटक को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों से भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया है।

तुमकुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक के विकास के लिए काम नहीं कर सकती। लोगों से अपने मताधिकार का पूरी सावधानी से उपयोग करने की अपील करते हुए श्री मोदी ने कहा कि जनता दल सेक्युलर के लिए वोट एक कमजोर और अस्थिर सरकार के लिए वोट होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों की सहायता कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से सरकार ने किसानों के बैंक खातों में ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की है। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जो करोड़ों नागरिकों को लाभान्वित कर रही हैं।

भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी राज्य में प्रचार कर रहे हैं। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कोप्पल और कलबुर्गी में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने रायचूर में एक रोड शो भी किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पार्टी द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने येद्रामी और अफजलपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। श्री खरगे ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासन के पिछले नौ वर्षों में देश के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं और बेरोजगारी अपने उच्चतम स्तर पर है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार है और कर्नाटक की जनता उन्हें केवल 40 सीटें देगी। कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों को सभी सुविधाओं से वंचित रखा गया है।

जनता दल सेक्युलर के अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा ने आज मांड्या और चिकमंगलूर जिलों में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से कर्नाटक के सर्वांगीण विकास के लिए पार्टी को वोट देने का आह्वान किया।
======================================Courtesy=============================
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विशाल प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। बेल्लारी और तुमकुरु में जनसभाओं को संबोधित किया
narendramodi,PM,primeministerofindia,karnatak,karnatakassemblyelection

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *