• Fri. Sep 20th, 2024

सिंधिया का सत्याग्रह सियासी नौटंकी

सत्ता के लिए किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस
किसान हितैषी घोषणाओं का क्रियान्वयन शुरू- रणवीर सिंह रावत14/06/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ने कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के सत्याग्रह को सियासी नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि राजे रजवाड़े के लोग किसान हितैषी बनकर प्रदेश की जनता को नये सिरे से गुमराह करने का काम कर रहे हैं, लेकिन जनता इन्हें पहचान चुकी है। सिंधिया किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, लेकिन प्रदेश का किसान इन्हें समझता है।
श्री रावत ने कहा कि जगजाहिर है कि किसान आंदोलन के दौरान असामाजिक तत्वों और कुछ कांग्रेस नेताओं ने अशांति फैलाने का काम किया, जिनके कारण जनहानि हुई। ऐसे लोगों का कृत्य निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शांति की अपील लेकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उपवास पर बैठे, जिसका असर हुआ। आंदोलन प्रभावित क्षेत्र में हालात सामान्य हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता आंदोलन की आग पर अपनी सियासी रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी सहित श्री दिग्विजय सिंह, श्री कमलनाथ, श्री अजय सिंह, श्री अरूण यादव और अब सिंधिया भी किसानों की मौत पर सियासत कर रहे हैं, जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सिंधिया का सत्याग्रह सत्ता के लिए और कांग्रेस में ऊंचा औहदा पाने के लिए है। उन्होंने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन आयोग ने अपनी अनुशंसाएं तत्कालीन यूपीए सरकार के समय पेश की थी। सिंधिया उस समय केन्द्रीय मंत्री थे लेकिन उन्होंने किसानों के हित में तब आवाज नहीं उठाई। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने ही डॉ. स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसाओं पर अमल किया है। आज महज राजनीतिक हित साधने के लिए सिंधिया किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
श्री रावत ने किसान यूनियन द्वारा 16 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद किये जाने को औचित्यहीन बताया है, उन्होंने कहा कि किसानों की मांगो को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पूरा किया गया है। प्रदेश सरकार हमेशा किसानों के साथ हैं। उन्होंने बताया कि 1 हजार करोड़ से मूल्य स्थरीकरण कोष की रूपरेखा तैयार कर ली गई है, जिसके आदेश जारी हो चुके हैं, इसके माध्यम से जिन उपजों के समर्थन मूल्य केंद्र सरकार द्वारा घोषित नहीं किये जाते, उन उपजों का मूल्य निर्धारण किया जायेगा। इस मूल्य से कम होने पर किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई की जायेगी। समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग, तुअर, उड़द की खरीदी शुरू हो चुकी है। जहां आवश्यकता हो वहां अतिरिक्त केंद्र शुरू करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि प्याज खरीदी केन्द्रों पर किसानों को आ रही परेशानी को लेकर किसान मोर्चा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से मिला, जिसमें मुख्यमंत्री ने तत्काल समस्या का समाधान करते हुए प्याज खरीदी की व्यवस्थाओं की लगातार मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। श्री रावत ने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि 16 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग के औचित्यहीन बंद के बहकावे में न आए।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *