• Sun. Jun 8th, 2025 7:23:04 PM

वोहरा समाज ने इस्लाम को सही मायने में परिभाषित किया- हिदायतुल्लाह शेख

11/06/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री हिदायतुल्लाह शेख ने कहा कि वोहरा समाज ने रमज़ान के मुबारिक मौके पर पेड़-पौधे लगाने का अभियान आरंभ करके न केवल एक अभियान में सांझीदार बने है, अपितु इस्लाम को कार्यरूप में परिणत कर दिया है। इस्लाम का यही अर्थ इंसानियत पर फ़ना हो जाना है।
उन्होनें कहा कि जलवायु परिवर्तन ने दुनिया को मौसम की क्रूरता से झुलसा दिया है, इस चुनौती का सामना करने के लिए प्रकृति के स्वरूप को संवारना, पर्यावरण संतुलन के लिए उसर हो रही धरती का पेड़-पौधों से श्रृंगार करना ही समय की मांग है। वोहरा समाज ने वृक्षारोपण अभियान से प्रतीकात्मक सांझेदारी करते हुए रम़जान के मुबारिक मौके पर दो हजार पेड़-पौधे लगाने का ऐलान किया है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *