• Tue. Nov 3rd, 2026

मुख्यमंत्री आज करेंगे वृहद पौध-रोपण कार्यों की समीक्षा

भोपाल : मंगलवार, मई 30, 2017
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को नर्मदा तट और कछार क्षेत्र में होने वाले वृहद पौध-रोपण कार्यों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा में नर्मदा तट और कछार क्षेत्र के 22 जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वन मण्डलाधिकारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शामिल होंगे।

दो जुलाई को नर्मदा कछार में छायादार और फलदार वृक्षों के 6 करोड़ पौधे रोपे जायेंगे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में एक दिन में सर्वाधिक पौध-रोपण की संभावना को देखते हुए शासन ने इस दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से पौध-रोपण में भाग लेने के निर्देश दिये हैं। वर्ल्ड रिकार्ड में पंजीयन केवल उन्हीं पौध-रोपण का होता है, जहाँ साक्षी या स्टुवर्ड मौजूद रहते हैं। अधिकारी-कर्मचारी साक्षी बनने के साथ पौध-रोपण भी करेंगे।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *