• Tue. May 7th, 2024

राष्ट्रवाद, विकास, सुशासन, अंत्योदय भाजपा का विचार- विजेश लुणावत

24/05/2017
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत ने संबोधित करते हुए कहा कि 26 मई से देशव्यापी मोदी फेस्ट का 21 दिवसीय अभियान आरंभ होगा, इसमें आपकी महत्वपूर्ण भागीदारी होगी। जन-जन तक प्रचार माध्यमों से श्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ तुष्टीकरण किसी का नहीं, सभी को न्याय सभी को समान अवसर का संदेश संप्रेषित करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनैतिक दल है। देश में पार्टी के 12 करोड़ कार्यकर्ता है। मध्यप्रदेश में कार्यकर्ताओं की शक्ति अंक बल एक करोड़ है। यही पार्टी संगठन की असली शक्ति है जिसने केन्द्र में सत्तासीन किया और प्रदेश में 13 वर्षो से भाजपा विकास और सुशासन के लिए समर्पित है। पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय है और गांव, गरीब, किसान, मजदूर, आम आदमी पार्टी और सरकार की रचनात्मक जनहितैषी गतिविधियों की धुरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का विस्तार जिला, मंडल, मतदान केन्द्र, नगर ग्राम केन्द्र तक हुआ है। मतदान केन्द्र सशक्त हुए है। इन्हें आने वाली चुनौतियों के लिए सजग, तत्पर और सज्जित करना है। चुनाव की रणभूमि में विजय स्थल हमारा मतदान केन्द्र है जिसकी सुदृढ़ बनावट और सशक्तिकरण पर हमारी रणनीति निर्भर होती है। वर्ष भर में 6 कार्यक्रमों का आयोजन हमें संगठनात्मक रूप से सशक्तिकरण का मार्ग सुझाता है।
श्री विजेश लुणावत ने कहा कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के दौरान मुंबई अधिवेशन में पार्टी का ताज ग्रहण करते हुए श्री अटलबिहारी वाजपेयी ने अंधेरा छटने, सूर्य की किरणे विकीर्ण होने की भविष्यवाणी की थी। 16 मई 2014 को लोकसभा चुनाव में पार्टी को जनादेश मिलने और 26 मई को भारत में प्रचंड बहुमत वाली श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के गठन के साथ वह भविष्यवाणी फलित हुई है। इसी सफलता के बाद मोदी सरकार सफलता के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशव्यापी मोदी फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्र की उपलब्धियां जन-जन तक पहुँचाने में जुट जायें, मोदी सरकार की उपलब्धियां हमारी धरोहार है।
तीसरे सत्र में आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक श्री शिवराज डाबी ने प्रजेन्टेशन दिया और कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो गयी है। यह संचार का प्रभावी माध्यम है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए आईटी की शक्ति को अंगीकार करें।
मीडिया संपर्क प्रमुख डॉ. अनिल सौमित्र ने कहा कि मोदी सरकार 26 मई को तीन वर्ष पूरे कर रही है। केन्द्र सरकार की तीन वर्षो की उपलब्धियों को जन जन तक पहंुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आर्थिक, सामाजिक एवं विभिन्न मुद्दों पर मोदी सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *