• Tue. Apr 23rd, 2024

प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, भारत 21वीं सदी में दुनिया के लिए आशा की किरण

प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, भारत 21वीं सदी में दुनिया के लिए आशा की किरण
#narendramodi,#PM,#primeministerofindia,#todayindialive,#todayindia24प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 21वीं सदी में भारत दुनिया के लिए आशा की एक किरण है। उन्होंने कहा है कि भारत अभूतपूर्व गति से प्रगति पथ पर अग्रसर है। इस प्रगति यात्रा में भारत की प्रतिभा, प्रौद्योगिकी, नवोन्मेश और उद्योगों के योगदान का भी उन्होंने उल्लेख किया। प्रधानमंत्री आज इंडोनेशिया के बाली में आयोजित भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान भारतीय दवाओं और टीकों से पूरे विश्व को मिले लाभ को भी याद किया। इंडोनेशिया के साथ भारत के घनिष्ठ संस्कृतिक संबंधों के बारे में श्री मोदी ने कहा कि दोनों देश साझा विरासत और संस्कृति के माध्यम से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया में कई समानताएं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बाली से 15 सौ किलोमीटर दूर ओडिशा के कटक में बाली जात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये आयोजन भारत और इंडोनेशिया के हजारों वर्ष पुराने रिश्तों का महोत्सव है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब भारत में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, भारत इंडोनेशिया की रामायण परम्परा को गर्व से याद करता है। श्री मोदी ने कहा कि चुनौती भरे समय में भारत इंडोनेशिया के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि जब 2018 में इंडोनेशिया में महा भूकंप आया था तो भारत ने ऑपरेशन समुद्र मैत्री शुरू किया था। इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत वंशियों की उपलब्धियां भारत को गौरवान्वित करती है। श्री मोदी ने कहा कि भारतीय समुदाय इंडोनेशिया के विकास और खुशहाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
=======================Courtesy====================
प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, भारत 21वीं सदी में दुनिया के लिए आशा की किरण
#narendramodi,#PM,#primeministerofindia,#todayindialive,#todayindia24

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.