• Fri. Mar 29th, 2024

यदि शिकायत मिल गयी तो समझ लेना मामा आजकल खतरनाक मूड में है -मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

यदि शिकायत मिल गयी तो समझ लेना मामा आजकल खतरनाक मूड में है -मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews,bulldozarmama,embulanceयदि शिकायत मिल गयी तो समझ लेना मामा आजकल खतरनाक मूड में है | यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश वासियों को अत्यधिक सुविधाओं से लेस नै एम्बुलेंस सेवाओं की सौगात देते हुए कही | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड से २०५२ एम्बुलेंस और जननी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की और रवाना किया | यह एम्बुलेंस १ मई से सेवाएं देने लगेंगी | अब इस एम्बुलेंस सेवा को एप से भी बुक किया जा सकता है | लोकार्पण के अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में १२०० एम्बुलेंस मौजूद थी |
एम्बुलेंस लोकार्पण के अवसर पर एसीएस मोहम्मद सुलेमान से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पूछा की इन एम्बुलेंस का संचालन कौन कर रहा है उसे बुलाओ | यह सुनकर एम्बुलेंस संचालन करने वाली कंपनी की तरफ से एक व्यक्ति आया | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उस व्यक्ति से कहा की हम पिछले वाले को भुगत चुके है | अब गड़बड़ नहीं चलेगी | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एम्बुलेंस संचालन करने वाली कंपनी जय अम्बे के संचालको को नसीहत देते हुए कहा की पिछली कंपनी हर सप्ताह एम्बुलेंस खड़ी कर देती थी |
लेकिन अब ऐसा नहीं होना चाहिए आप यह अच्छे से समझ लेना | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा की माइक पर जनता से बोलो की अब शिकायत का मौका नहीं देंगे | इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा की यदि शिकायत मिल गयी तो समझ लेना  मामा आज कल खतरनाक मूड में है |
=========================Courtesy==============================
यदि शिकायत मिल गयी तो समझ लेना मामा आजकल खतरनाक मूड में है -मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews,bulldozarmama,embulance

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.