• Wed. Nov 4th, 2026

रोजगार की पढ़ाई-चलें आई.टी.आई. अभियान 11 मई को

 

भोपाल : सोमवार, मई 8, 2017
‘रोजगार की पढ़ाई-चलें आई.टी.आई.” अभियान 11 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन और कौशल्या योजना भी शुरू होगी। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने गोविन्दपुरा आई.टी.आई. में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

श्री जोशी ने कहा कि सभी जिलों के विभागीय अधिकारी, जन-प्रतिनिधि और कलेक्टर से व्यक्तिगत मिलकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आमंत्रित करें। उन्होंने गोविन्दपुरा आई.टी.आई. का वर्कशॉप और निर्माणाधीन कौशल विकास केन्द्रों का निरीक्षण किया। श्री जोशी ने वर्कशॉप में काम कर रहे विद्यार्थियों से भी चर्चा की।

प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन और कौशल्या योजना में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान संचालक कौशल विकास श्री संजीव सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *