• Wed. May 8th, 2024

(todayindia)मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना प्रारंभ होगी।-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना प्रारंभ होगी।-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews

महिला उद्यमियों को मिलेगा भरपूर प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री चौहान
जिलों में महिला उद्यमियों के बनाए जाएंगे लिए पृथक इंडस्ट्रियल क्लस्टर
वर्तमान नियमों में संशोधन कर बढ़ाएंगे सुविधाएँ
मावे के तीन दिवसीय अधिवेशन स्वीप-2022 का शुभारंभ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए नए लाभकारी प्रावधान किए जाएंगे। इसके लिए प्रचलित योजनाओं में जरुरी संशोधन किए जाएंगे। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना प्रारंभ होगी। भोपाल और इंदौर में महिला उद्यमियों के लिए अलग इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाया जाएगा। जिलों में एमएसएमई सेक्टर में प्रत्येक जिले में महिलाओं के लिए क्लस्टर आरक्षित करने की व्यवस्था की जाएगी। नई स्टार्टअप नीति में भी महिला उद्यमियों के लिए सुविधाएँ बढ़ाने के प्रावधान रहेंगे। स्टार्ट योर बिजनेस इन थर्टी डेज में महिला उद्यमियों को विशेष सुविधा, जबलपुर और अन्य स्थान पर मल्टी स्टोरीज फैक्टरी कॉम्पलेक्स के निर्माण सहित मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष की स्थापना भी होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मध्यप्रदेश महिला उद्यमी संगठन की कॉन्फ्रेंस ‘स्वीप 2022’ का शुभारंभ कर रहे थे। इसका आयोजन एमपी एसोसिएशन ऑफ वूमेन इंटरप्रेन्योर (मावे) ने किया था।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब तक महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं होगा, तब तक महिलाएँ तेजी से प्रगति नहीं कर सकती हैं। मध्यप्रदेश महिला सशक्तिकरण की प्रयोग भूमि है। आज से करीब 15 -16 वर्ष पूर्व तक मध्यप्रदेश में लिंगानुपात चिंता का विषय था। सामाजिक स्तर पर भी महिलाओं के प्रति भेदभाव देखा जाता था। वर्ष 2001 में प्रति एक हजार पुरुषों के पीछे 901 महिलाएँ थी, जो आज बढ़ कर 956 हो गई हैं। भारत सरकार के अभिलेखों में इसका उल्लेख है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लक्ष्य यह है कि यह संख्या एक हजार पर एक हजार हो। बेटियाँ संख्या में समान हो जाएं। लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों को लखपति बनाने वाली योजना है। पढ़ने के लिए किताबें, स्कूल जाने के लिए साइकिल और कक्षा 12वीं में प्रथम श्रेणी में आने पर बिटिया गाँव की बेटी कहलाती है। सभी तरह की उच्च शिक्षा के लिए बेटियों का शिक्षा व्यय मध्यप्रदेश सरकार उठाएगी। todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews

महिला स्व-सहायता समूहों की ताकत

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण और पुलिस में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण किया गया है। इंदौर ने 5 बार स्वच्छता के क्षेत्र में कीर्तिमान बनाया है, जिसका श्रेय इंदौर की महापौर रही श्रीमती मालनी गौड़ को भी है। राज्‍य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नहीं अनके कदम उठाए हैं, ताकि हमारी बहनें तेजी से आगे बढ़ सकें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना काल में महिलाओं ने अभूतपूर्व कार्य किया है। स्व-सहायता समूहों के महासंघ को पोषण आहार सामग्री के सात संयंत्रों के संचालन का जिम्मा दिया गया है। ये महासंघ 800 करोड़ रुपए का कारोबार कर रहा है। मध्यप्रदेश में 40 लाख स्व-सहायता समूह की हमारी बहनें हैं और इनका कुल 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर है। मध्यप्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों की सम्पत्ति नष्ट करने का कदम उठाया गया है। दुराचारी को फाँसी का प्रावधान है।

जीआईएस में आएँ महिला उद्यमी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिलाएँ शक्ति का पुंज हैं, श्रद्धा हैं। वे अबला नहीं हैं। महिलाएँ हर क्षेत्र में पारंगत होती हैं। बड़ी संख्या में हमारी बहनें महिला उद्यमी बन सकें, इसके लिए उन्हें प्रोत्साहन में कोई कमी नहीं रहेगी। उन्हें उत्पाद की ब्रांडिंग, मार्केटिंग, ट्रेनिंग, ट्रेडिंग, कॉउंसिलिंग संबंधी कार्यों में पूरा सहायोग दिया जाएगा। मध्यप्रदेश देश का दिल है। यहाँ भूमि की उपलब्धता है, पानी और बिजली है, निवेशक प्रोत्साहन नीतियां हैं और प्रशासन सहयोगी है। जो मध्यप्रदेश आता है यही का होकर रह जाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मावे के अधिवेशन में आईं महिला उद्यमियों को आगामी 4,5, और 6 नवम्बर को इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त भारतीय महिलाओं का भी विशेष रूप से उल्लेख किया। todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews

वूमेन का अर्थ बताया मुख्यमंत्री श्री चौहान ने

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वूमेन का अर्थ डब्ल्यू अर्थात विल पावर (दृढ़ इच्छाशक्ति), ओ का अर्थ आर्गनाइज (हमेशा व्यवस्थित), एक का अर्थ मास्टर अर्थात हर क्षेत्र में पारंगत, ई का अर्थ इंटरप्रेन्योर (अपने बलबूते उद्यम स्थापित करने) और एन का अर्थ नोबल अर्थात ईमानदार और ममतामयी होने से है।

अधिवेशन में जिनेवा से आए वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के डॉ. श्री शिशिर प्रियदर्शी ने कहा कि महिला उद्यमियों का प्रोत्साहन आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश और भी अधिक उपलब्धियाँ अर्जित करेगा।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओम प्रकाश सखलेचा ने कहा कि महिलाएँ प्रबंधन की जानकार होती हैं। कम संसाधनों में वे परिवार के प्रबंधन के कार्य कर लेती हैं। महिला उद्यमियों की अर्थ-व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका है। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान महिला सशक्तिकरण के पक्षधर हैं। उन्होंने बेटियों की शिक्षा,पोषण, स्वास्थ्य आदि की चिंता कर योजनाओं को लागू किया है। शिक्षित महिला श्रेष्ठ उद्यमी बनने की संभावना रखती है। प्रदेश में निर्यात परिषद भी गठित की गई है, जिसका लाभ महिला उद्यमियों को प्राप्त होगा।

विभिन्न देशों की प्रतिनिधियों की भागीदारी

अधिवेशन में मावे की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना भटनागर ने स्वागत उद्बोधन और संगठन की गत 22 वर्ष की यात्रा का ब्यौरा दिया। उपाध्यक्ष श्रीमती भवना मदान, सुश्री सतरुपा, सदस्य सीमा स्वामी, श्वेता, हर्षिता, ऊषा चंदा के अलावा मालदीव की मरयम शकीला, यूएन की कांता सिंह, इजिप्ट की डा.ओम निया, नेपाल की नीरु खत्री, श्रीलंका की अयांथी, डा. सुलोचना आदि उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आयोजन स्थल पर महिला उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित विभिन्न उत्पादों के स्टाल्स भी देखे। उन्होंने महिला उद्यमियों से बातचीत की और कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक रूप से प्रस्तुत प्रेरक गीत “हम होंगे कामयाब” भी सुना और उनकी सराहना की।
=============================================================
मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना प्रारंभ होगी।-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews
==============================================================
किसी भी पद के कार्यकाल की लम्बी अवधि नहीं, उसकी सार्थकता ज्यादा महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री चौहान
todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews
29 मार्च को प्रधानमंत्री श्री मोदी देंगे म.प्र. के 5 लाख लोगों को आवास गृह
आने वाले 3 वर्ष में कोई भी कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबको मिलेगी जमीन और मकान
2 मई को मनाया जाएगा लाड़ली लक्ष्मी दिवस
इंदौर और भोपाल में बनाए जाएंगे महिला उद्यमी क्लस्टर
संबल और उद्यम क्रांति योजनाएं अप्रैल माह से नए स्वरूप में होंगी लागू
अप्रैल माह से पुन: प्रारंभ होगा तीर्थ-दर्शन योजना का क्रियान्वयन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की अनेक नए कल्याणकारी कार्यक्रम की घोषणा
रविन्द्र सभागम में मुख्यमंत्री श्री चौहान का हुआ नागरिक अभिनंदन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्रित्व की चौथी पारी के दो वर्ष पूर्ण होने पर आज स्थानीय रविंद्र सभागम में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य शासन द्वारा गत दो वर्ष में विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों का सेक्टरवार विवरण दिया। उन्होंने कई नवीन कल्याणकारी कार्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के किसी पद पर कार्यकाल को कितने वर्ष हो गए उससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि ये कार्यकाल कितना सार्थक रहा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैंने श्री कुशाभाऊ ठाकरे जैसे लोक कल्याणकारी सोच के जन नेता के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जन-सहयोग से जन-कल्याण के कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी पूरी की है।

मजबूत कानून-व्यवस्था

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि उनके प्रथम बार मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश में डकैतों का आतंक और असामाजिक तत्व का बोलबाला समाप्त करने की थी। पूर्व में राजनीतिक संरक्षण की वजह से असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही नहीं होती थी। आज प्रदेश में कोई बड़ा सूचीबद्ध गिरोह नहीं है। अनेक डकैतों के खातमे के बाद सिमी का नेटवर्क समाप्त करने और अन्य असामाजिक तत्वों को नियंत्रित करने का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि निर्धन व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने वालों और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। जिस बुलडोजर मामा की उन्हें पदवी दी जा रही है वह कार्य तो वर्ष 2005 से चल रहा है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति काबू में रखने पर निरंतर ध्यान दिया गया है। todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews

किसानों के कल्याण और गेहूँ के निर्यात के प्रयास

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे आज ही नई दिल्ली में केंद्रीय उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल के साथ निर्यातकों की बैठक में मध्यप्रदेश के सोने जैसे दाने वाले गेहूँ के निर्यात बढ़ाने के संबंध में बैठक कर चुके हैं। यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे किसानों को गेहूँ के निर्यात के लिए सभी सुविधाएँ दी जाएंगी। मंडी टैक्स भी नहीं लगेगा। राज्य शासन द्वारा इसकी प्रतिपूर्ति की जाएगी। विभिन्न एक्सपोर्टर्स ने भी मध्यप्रदेश के गुणवत्तापूर्ण गेहूँ के अधिक से अधिक निर्यात के लिए आश्वस्त किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अब प्रदेश के किसानों की आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने सहकारी बैंकों को बदहाल कर दिया था। ऋण व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई थी। मध्यप्रदेश में गत 2 वर्ष में 1 लाख 72 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खातों में जमा की जा चुकी है। इसके अलावा 2200 करोड़ रुपए का फसल बीमा योजना का प्रीमियम भी पूर्व सरकार ने जमा नहीं किया था। गत 2 वर्ष में किसानों को फसल बीमा राशि के 17 हजार करोड़ रूपये प्रदान किए गए हैं। किसान सम्मान निधि में केंद्र सरकार से मिलने वाली 6 हजार रुपए वार्षिक की राशि में मध्यप्रदेश सरकार ने 4 हजार रुपये शामिल कर किसान को मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए तक कर दिया है। इससे छोटे और सीमांत किसान बड़ी संख्या में लाभान्वित हुए हैं।

कोरोना नियंत्रण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कोरोना जैसी महामारी पर नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अभूतपूर्व प्रयास किए। भारत में पहली बार वैक्सीन का निर्माण हुआ। पूर्व में अन्य देशों पर इस तरह की वैक्सीन के लिए निर्भर रहना होता था। ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई गई। टेंकर एयर फोर्स के माध्यम से भेजे गए। रेमडीसिविर जैसे जिंदगी बचाने वाले इंजेक्शन तुरंत भेज कर लाखों जिंदगियों को बचाया गया। मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर को निष्प्रभावी बनाने के लिए प्रयास किए। इसमें वैक्सीन का भी बड़ा योगदान है। प्रदेश के ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता कोरोना के कारण नहीं रहे, उन्हें 5 हजार रूपये महीना पेंशन, शिक्षा की व्यवस्था और राशन की व्यवस्था की जा रही है। रोजगार प्राप्ति तक उन्हें ये सुविधाएँ दी जाएंगी। प्रदेश में ऐसे प्रकरणों में परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्तियाँ भी दी गई हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना की वजह से दिवंगत अभिभावकों के बच्चों के साथ ही शासन द्वारा अन्य बेसहारा बच्चों को भी सहारा दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश की बढ़ी विकास दर

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की विकास दर 19.7 प्रतिशत हो गई है, जो भारत में सबसे ज्यादा है। फसल उत्पादन सहित समस्त आर्थिक गतिविधियों और उद्योग क्षेत्र के आकलन के बाद यह निर्णय लिया जाता है। मध्यप्रदेश में विकास की रफ्तार तेज है। प्रति व्यक्ति आय कुछ वर्ष पूर्व मात्र 13 या 14 हजार होती थी, जो अब 1 लाख 24 हजार रूपये अर्थात करीब सवा लाख सालाना हो चुकी है। यह भारत सरकार के आंकड़ों में दर्ज है। भारत की अर्थ-व्यवस्था में मध्यप्रदेश के योगदान में भी वृद्धि हुई है। इसे 3. 6 से 4.6 प्रतिशत तक लाने में सफलता मिली है।todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews

3 साल में मिलेगा सबको अपना पक्का मकान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार ने आवास योजना के हितग्राहियों के साथ छलावा किया। हमारी सरकार ने इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान कर राज्य अंश प्रदान किया। एक वर्ष में एक लाख मकान बने। दूसरे वर्ष में भी 10 लाख बने। वर्तमान में 2 लाख 40 हजार आवास गृह बन चुके हैं। आगामी 29 मार्च को प्रधानमंत्री श्री मोदी मध्यप्रदेश के 5 लाख से अधिक हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ प्रदान करेंगे। आने वाले 3 वर्ष में कोई भी कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबको जमीन और पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भू- आवासीय अधिकार योजना का क्रियान्वयन भी तेजी से किया जा रहा है। परिवारों का विस्तार होने से एक परिवार में अनेक सदस्य नहीं रह पाते, ऐसे प्रत्येक परिवार का एक अपना भूखंड होना चाहिए। इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। प्रदेश में 21 हजार एकड़ भूमि माफिया से मुक्त करवाई गई है, जिस पर गरीबों के मकान बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से वार्षिक 5 लाख तक की राशि उपचार के लिए दी जा रही है। मध्यप्रदेश में गरीबों की जिंदगी बदलने का अभियान चल रहा है। जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के अलावा सामान्य निर्धन वर्ग के कल्याण के कार्य भी किए जा रहे हैं।

बहनों और बेटियों के कल्याण को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की बहनों और बेटियों की जिंदगी बदलने का कार्य किया जा रहा है। बेटी के जन्म के पहले से लेकर उसकी उच्च शिक्षा और विवाह तक सहायता का प्रावधान है। आगामी 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश में लगभग 43 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियाँ हैं। करीब 15-16 वर्ष पूर्व जिन बेटियों को गोद में खिलाया था, वे अब कॉलेज पहुँचने जाने लगी हैं। राज्य सरकार कन्याओं के लिए उच्च शिक्षा को नि:शुल्क बना रही है। कॉलेज जाने वाली बच्चियों की फीस सरकार भरेगी। बहनों के लिए निकायों में 50% स्थान आरक्षित कर मध्यप्रदेश ने उनके हित में बड़ा कार्य किया है। निर्वाचित बहनों ने भी चमत्कार किया है। महापौर, सरपंच और पार्षद जैसे पदों के दायित्व को निभाते हुए उन्होंने श्रेष्ठ कार्य कर दिखाया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुलिस में बेटियों की भर्ती से उन्हें इस क्षेत्र में कार्य का अवसर मिल रहा है और वे अपने कर्त्तव्य निर्वहन को भलीभांति निभा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर और भोपाल में महिला उद्यमी क्लस्टर बनाए जाएंगे। संपत्ति में महिलाओं के नाम से पंजीयन कराने पर स्टांप शुल्क में छूट की व्यवस्था की गई। महिलाओं को प्रत्येक स्तर पर सशक्तिकरण का लाभ दिलवाया जा रहा है। स्व-सहायता समूह नई ताकत बनकर उभरे हैं, रेडी-टू-ईट का कार्य अब बहनों के पास है।

गरीब कल्याण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 88 लाख गरीबों के कोरोना अवधि के 6 हजार 400 करोड़ के बिजली बिल स्थगित किए गए हैं। संबल योजना को अप्रैल माह से पुनः नए स्वरूप में लागू किया जा रहा है। किसी भी जाति समाज के व्यक्तियों को लाभान्वित करने का काम इस योजना में किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षा हिंदी माध्यम से प्रदान किए जाने की पहल की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान की के इस निर्णय सभी उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन और स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सीएम राइज़ स्कूल, शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के हित में एक नया महत्वपूर्ण कदम है।

रोजगार वृद्धि के लिए व्यापक योजना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अप्रैल माह में उद्यम क्रांति योजना नए स्वरूप में लाँच की जाएगी। प्रत्येक माह रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी को सवा 5 लाख लोगों को रोजगार दिया गया। फरवरी में भी इतनी ही संख्या में युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया। आगामी 31 मार्च को रोजगार दिवस का आयोजन है। उद्यम क्रांति योजना में 5 वर्ष तक ब्याज की छूट और सब्सिडी मध्यप्रदेश शासन द्वारा दी जाएगी। एक लाख से लेकर 50 लाख तक की राशि उद्योग और रोजगार की स्थापना के लिए प्रदान की जाएगी। प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स योजना से छोटे-छोटे व्यावसायिक कार्य करने वाले लोगों को बड़ी संख्या में लाभान्वित किया गया है। मध्यप्रदेश ने पूरे देश में इस योजना के क्रियान्वयन में सबसे अच्छा कार्य किया है। प्रदेश में ग्रामीण पथ विक्रेता योजना भी लागू की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का क्षेत्र भी निरंतर बढ़ रहा है। सुशासन क्षेत्र में भी अच्छा कार्य हुआ है। इसी तरह स्वच्छता में मध्यप्रदेश तीसरे क्रम पर है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्म-निर्भर भारत के अंतर्गत आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक कार्य किया गया है। todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews

गौरव दिवस

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 1 जून को भोपाल का गौरव दिवस होगा। उन्होंने आहवान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने ग्राम और नगर के लिए कुछ योगदान दें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गौरव दिवस के माध्यम से जन-सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार और कोरोना अवधि में रूकी हुई तीर्थ-दर्शन योजना के क्रियान्वयन को अप्रैल माह से पुन: प्रारंभ किया जाएगा। पिछले 2 वर्ष में 8,276 करोड़ रुपए की लागत से 5322 कि.मी. लंबाई की सड़कों का निर्माण किया गया है। कन्या विवाह योजना में भी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य अभियान के रूप में चलेगा। केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अव्वल है। प्रयास किया जा रहा है कि देश में प्रथम रहने के साथ ही दुनिया में भी मध्यप्रदेश अलग स्थान बनाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 29 मार्च को प्रधानमंत्री श्री मोदी आवास योजना के हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाएंगे। इससे आमजन जुड़े और कार्यक्रम को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से पौधा लगाने का आग्रह भी किया। उन्होंने स्वयं के प्रतिदिन पौधारोपण की भी जानकारी दी। प्रारंभ में सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया। उपस्थित जन-समुदाय ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का विशेष पुष्पहारों से स्वागत किया और उनके नेतृत्व और सफल कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर और श्री रामेश्वर शर्मा, पूर्व सांसद श्री रघुनंदन शर्मा, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा श्री भगवानदास सबनानी सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री सुमित पचौरी ने किया। todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews
==============================================================
प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए नहीं छोड़ी जायेगी कोई कमी: मुख्यमंत्री चौहान
todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews
मुख्यमंत्री ने किया चतुर्थ चित्रभारती फिल्मोत्सव प्रदर्शनी का शुभारंभ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने समाज को सही दिशा दिखाने और भारतीय संस्कृति को सुदृढ़ करने वाली फिल्में बनाने के लिए जोर दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान बिशनखेड़ी स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित चतुर्थ चित्रभारती फिल्मोत्सव प्रदर्शनी का शुभारंभ कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माँ सरस्वती का पूजन कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं सहित फिल्मोत्सव से संबंधित अनेक चित्र लगाए गए थे। प्रदर्शनी की थीम “कल, आज और कल” पर आधारित थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार का लोकार्पण भी किया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओम प्रकाश सखलेचा, विश्वविद्यालय के कुलपति श्री के.जी. सुरेश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

फिल्मोत्सव की बुकलेट का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री चौहान का चित्रभारती फिल्मोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की शोध पत्रिका “मीडिया मीमान्सा” और चित्रभारती फिल्मोत्सव की बुकलेट का विमोचन किया का मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान का एनसीसी के छात्रों ने स्वागत किया। फिल्मोत्सव का आयोजन 27 मार्च तक होगा, जिसमें चयनित 120 फिल्में प्रदर्शित होगी। सुप्रिसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री पल्लवी जोशी सहित अन्य फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी।

ग्राम बावई का नाम होगा माखन नगर

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चार अप्रैल को माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म हुआ था। उनके जन्म ग्राम में गौरव दिवस के अवसर पर ग्राम बावई का नाम माखन नगर किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय ने देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। यहाँ से कई महान विभूतियाँ निकली हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा देश दुनिया को दिशा देने वाला है। हमारी परम्परा अद्भुत है। सभी जीवों में एक ही चेतना है। भारत की परम्परा, जीवन मूल्य विचार अद्भुत हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति को सिनेमा काफी प्रभावित करता है। फिल्मों के माध्यम से भारत की सोच, विचार, संस्कृति को विकृत नहीं होने दिया जाए । सही दिशा में ले जाने का प्रयास करें। चित्रभारती इस दिशा में सकारात्मक कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवाओं और बच्चों तक हमारी संस्कृति और विचार पहुंचायें। पर्यावरण को बचाने की हमारी संस्कृति है। चित्रभारती निश्चित तौर पर सकारात्मक कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश फिल्म निर्माण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिल्में समारात्मकता से भरी एवं उद्देश्यपूर्ण हों। ऐसी फिल्में बनें, जो मनोरंजन के साथ हमारी संस्कृति को भी प्रभावित नहीं करें। todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews
==============================================================
मध्यप्रदेश का कनक समान गेहूँ अब विश्व की मंडियों में बिखेरेगा अपनी चमक – मुख्यमंत्री  चौहान
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल एवं गेहूँ निर्यातकों के साथ दिल्ली में की बैठक
मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल एवं गेहूँ निर्यातकों के साथ बैठक कर मध्यप्रदेश के गुणवत्तापूर्ण गेहूँ के अंतरराष्ट्रीय निर्यात में वृद्धि के संवंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनाज की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए प्रदेश के किसानों को ज़्यादा से ज़्यादा लाभ प्राप्त हो सके, इस ओर प्रदेश सरकार एवं गेहूँ निर्यातक मिल कर सघन प्रयास करें। उन्होंने कहा कि हमारे संयुक्त प्रयास से मध्यप्रदेश का कनक समान गेहूँ विश्व की मंडियों में अपनी चमक बिखेरेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में गेहूँ का उत्पादन प्रदेश की ताकत है, इसे पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट करना है। इसके लिए हमने कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रदेश का जो गेहूँ निर्यात किया जाएगा, उस पर मंडी टैक्स नहीं लगाया जाएगा। भोपाल में एक्सपोर्ट सेल के जरिए निर्यातकों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। प्रदेश में एक लाइसेंस पर कोई भी कंपनी या व्यापारी कही से भी गेहूँ खरीद सकेगा। मंडी में ऑनलाइन नीलामी की प्रकिया उपलब्ध है, निर्यातक किसी स्थानीय व्यक्ति से पंजीयन करवा कर गेहूँ खरीद सकते हैं। गेहूँ के वैल्यू एडिशन और गुणवत्ता प्रमाणीकरण के लिए प्रदेश की प्रमुख मंडियों में इंफ्रा-स्ट्रक्चर और लेब आदि की सुविधाएँ निर्यातकों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रमुख मंडियों में एक्सपोर्ट हाउस के लिए यदि निर्यातकों को जगह की जरुरत होगी, तो अस्थाई तौर पर रियायती दरों पर मुहैया करवाएंगे। निर्यातक को गेहूँ की ग्रेडिंग करना पड़ी, तो इसके खर्च की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी। रेलवे ने भरोसा दिलाया है कि रैक की कोई समस्या नहीं आएगी, निर्यातक किसी भी पोर्ट से अपना गेंहूँ निर्यात कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इन फैसलों से प्रदेश के गेहूँ का निर्यात बढ़ेगा और मध्यप्रदेश के किसानों को अधिक लाभ होगा। इस बार भी सरकार की कृषि उन्मुखी नीतियों और किसानों की मेहनत के बल पर प्रदेश में बंपर फसल आ रही है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री फ़ैज़ अहमद किदवई, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री संजय शुक्ला एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews
================================================================= मुख्यमंत्री चौहान ने नई दिल्ली स्थित मध्यांचल भवन परिसर में ‘अशोक’ का पौधा लगाया
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान मध्यांचल भवन परिसर में ‘अशोक’ का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान वर्ष 2021 की नर्मदा जयंती से निरंतर प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों को पर्यावरण-संरक्षण और प्रत्येक नागरिक को वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाने के लिये भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
todayindia,todayindia24,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews
============================================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *