• Sat. May 18th, 2024

प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेल में कांस्य पदक जीतने पर तीरंदाज हरविंदर सिंह को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेल में कांस्य पदक जीतने पर तीरंदाज हरविंदर सिंह को बधाई दी
narendra modi,Primeminister narendra modi,PM,prime minister of india,todayindia,todayindianews,today india,todayindialive,24प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो में आयोजित पैरालंपिक खेल में कांस्य पदक जीतने पर तीरंदाज हरविंदर सिंह को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

“@ArcherHarvinder द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन। उन्होंने बेहतरीन कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप वे पदक विजेता बने। ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उन पर गर्व है। उन्हें आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं। #Paralympics #Praise4Para
===========================Courtesy===============================प्रधानमंत्री ने पैरालिम्पिक्स खेलों में ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को बधाई दी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो पैरालिम्पिक्स खेलों में ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को बधाई दी है।

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“#Paralympics में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह पदक उनकी कड़ी मेहनत और बेमिसाल समर्पण का नतीजा है। भावी प्रयासों के लिये उन्हें शुभकामनायें। #Praise4Para”
=========================Courtesy=================================प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रूस में पूर्वी आर्थिक मंच के सत्र को वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से सम्‍बोधित किया
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र में भारत-रूस की साझेदारी विश्‍व के ऊर्जा बाजारों में स्थिरता लाने में मदद कर सकती है। पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस गगनयान कार्यक्रम के माध्‍यम से अंतरिक्ष अन्‍वेषण में भागीदार हैं। दोनों देश अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार और वाणिज्‍य के लिए उत्‍तरी समुद्री मार्ग को खोलने में भी भागीदार होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और रूस कई परियोजनाओं पर मिलकर काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने इस बात का उल्‍लेख किया कि देश का सबसे बड़ा शिपयार्ड, मझगांव डॉक लिमिटेड दुनिया के कुछ सबसे महत्वपूर्ण वाणिज्यिक पोतों के निर्माण के लिए रूस के ज़्वेज़्दा के साथ साझेदारी करेगा।

श्री मोदी ने रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के विकास के लिए राष्ट्रपति पुतिन के दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत इस सपने को साकार करने में रूस का एक विश्वसनीय भागीदार होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2019 में, जब वे मंच की बैठक में भाग लेने के लिए व्लादिवोस्तोक गए थे, उसी समय उन्होंने सुदूर पूर्व नीति को लागू करने के लिए भारत के संकल्‍प की घोषणा की थी।

उन्‍होंने व्लादिवोस्तोक को सही मायने में यूरेशिया और प्रशांत का संगम बताया। श्री मोदी ने कहा कि भारतीय सभ्‍यता में संगम का एक विशेष महत्‍व है, जिसका अर्थ है नदियों, लोगों और विचारों का संगम।
=========================Courtesy================================
प्रधानमंत्री ने पूर्व सांसद और पत्रकार श्री चन्दन मित्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राज्यसभा सदस्य और पत्रकार श्री चन्दन मित्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि श्री चन्दन मित्रा अपनी बौद्धिकता और कुशाग्रता के लिये सदैव याद किये जायेंगे।

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहाः

“श्री चन्दन मित्रा जी को उनकी बौद्धिकता और कुशाग्रता के लिये हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने मीडिया की दुनिया के अलावा राजनीति में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के लोगों और उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदनायें। ओम् शांति!”
=========================Courtesy=================================‘एक्ट ईस्ट नीति’ के तहत भारत-रूस की विश्वसनीय भागीदारी: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ईस्टर्न इकोनॉमी फोरम (EEF) के तहत व्लादिवोस्तोक में आयोजित छठे पूर्ण सत्र को वीडियो संदेश से संबोधित किया। पीएम मोदी ने ने रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्रों के विकास के लिए राष्ट्रपति पुतिन के दृष्टिकोण की सराहना की। साथ ही ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के तहत रूस के साथ भारत की विश्वसनीय भागीदारी की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने रूस में सुदूर पूर्व के विकास में भारत से जुड़ी प्राकृतिक पूरकताओं को रेखांकित किया।
भारत-रूस की साझेदारी

इस दौरान पीएम ने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र में भारत-रूस की साझेदारी विश्व के ऊर्जा बाजारों में स्थिरता लाने में मदद कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत और रूस गगनयान कार्यक्रम के माध्यम से अंतरिक्ष अन्वेषण में भागीदार हैं। दोनों देश अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वाणिज्य के लिए उत्तरी समुद्री मार्ग को खोलने में भी भागीदार होंगे।भारत और रूस कई परियोजनाओं पर मिलकर काम कर रहे हैं।

2019 में 5वें EEF के मुख्य अतिथि थे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने महामारी के दौरान उभरे सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के रूप में स्वास्थ्य और फार्मा क्षेत्रों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हीरा, कोकिंग कोल, स्टील, लकड़ी आदि सहित आर्थिक सहयोग के अन्य संभावित क्षेत्रों का भी उल्लेख किया। बता दें कि पीएम मोदी 2019 में 5वें ईईएफ के मुख्य अतिथि थे। भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ईईएफ-2019 की यात्रा को याद करते हुए पीएम मोदी ने रूस के सुदूर पूर्व के 11 क्षेत्रों के राज्यपालों को भारत आने का निमंत्रण दिया।

EEF के तहत कई मंत्रियों ने अलग-अलग कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल EEF के ढांचे के भीतर बने भारत-रूस व्यापार वार्ता में भाग ले रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और रूस के सखा-याकुतिया प्रांत के राज्यपाल के बीच ईईएफ से इतर 2 सितंबर को एक ऑनलाइन बैठक हुई। विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित भारतीय कंपनियों के 50 से अधिक प्रतिनिधि भी ऑनलाइन प्रारूप में भाग लेंगे।
=======================Courtesy===================================narendra modi,Primeminister narendra modi,PM,prime minister of india,todayindia,todayindianews,today india,todayindialive,24

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *